Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: How Much Tea Is Safe: सर्दियों में चाय पीने की सही सीमा क्या है? जानें कितने कप के बाद बढ़ता है खतरा

Vishva News / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 21

Share:
How Much Tea Is Safe: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म चाय का एक कप शरीर और मन दोनों को सुकून देता है. चाय की गर्माहट जहां हाथों को राहत देती है, वहीं उससे उठती भाप पूरे माहौल को आरामदायक बना देती है. यही वजह है कि ठंड के दिनों में ज्यादातर लोग दिनभर में कई कप चाय पी लेते हैं और यह उनकी रोजमर्रा की आदत बन जाती है. सीमित मात्रा में चाय पीना आमतौर पर सेहत के लिए ठीक माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय पीने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा चाय पीने से बेचैनी, नींद न आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका संबंध चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन से होता है. ऐसे में सवाल आता है कि ठंड के मौसम आता है कि ठंड के मौसम में कितना चाय पीना चाहिए. सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए झटका, CG सरकार ने आबकारी उप निरीक्षक पदों की नियुक्ति आदेश को किया रद्द

चाय के फायदे और नुकसान दोनों

सही मात्रा में चाय पी जाए तो इसके कई फायदे भी होते हैं. कुछ रिसर्च बताते हैं कि रेगुलर चाय पीने से हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है, हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की चाय और कितनी मात्रा में पी रहे हैं. चाय में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और कैटेचिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं और कुछ तरह के कैंसर के खतरे को घटाने में भी मददगार माने जाते हैं. चाय में मौजूद कैफीन और एल-थिएनिन का कम्बिनेशन दिमाग को शांत रखते हुए फोकस बढ़ाने में मदद करता है, जिससे कॉफी जैसी घबराहट महसूस नहीं होती. वहीं, अदरक या पुदीना जैसी हर्बल चाय पाचन को बेहतर करने और शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकती है. सर्दी और फ्लू के मौसम में चाय इम्युनिटी को सपोर्ट करने का भी काम करती है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा चाय पीने के कुछ नुकसान भी हैं. खासतौर पर कैफीन वाली चाय अधिक मात्रा में लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. चाय में मौजूद टैनिन आयरन के एब्जॉर्ब में बाधा डाल सकते हैं, जिससे एनीमिया से जूझ रहे लोगों या शाकाहारी डाइट लेने वालों को दिक्कत हो सकती है. अगर दिनभर में कैफीन की मात्रा 400 मिलीग्राम से ज्यादा हो जाए, तो नींद से जुड़ी समस्याएं, बेचैनी और दिल की धड़कन तेज होने जैसी शिकायतें हो सकती हैं. खाली पेट तेज चाय पीने से मतली, एसिडिटी या चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा, लंबे समय तक ज्यादा चाय पीने से दांतों पर दाग पड़ सकते हैं और कैफीन की आदत भी लग सकती है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का ऐलान, गणतंत्र दिवस पर मस्जिदों-इमामबाड़ों में फहराएगा तिरंगा

एक दिन में कितनी चाय पीनी सही?

अब सवाल यह है कि कितनी चाय ज्यादा मानी जाती है. आमतौर पर दिन में 3 से 4 कप चाय पीना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है. हालांकि, जो लोग कैफीन के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हैं या किसी खास स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें चाय की मात्रा कम करनी चाहिए. प्रेग्नेंट महिलाओं को भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है और उन्हें दिन में 2 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए, ताकि कैफीन की मात्रा सुरक्षित सीमा में रहे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts