Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: मानवता शर्मसार: 2000 रुपये नहीं लौटाने पर महिला के साथ बर्बरता, मुंह पर पोती कालिख.. चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Vishva News / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 26

Share:
ओडिशा के अंगुल जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हण्डपा थाना क्षेत्र में एक महिला को गांव वालों ने 'कंगारू कोर्ट' लगाकर ना केवल बेइज्जत किया, बल्कि उसे चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि यह सब सिर्फ 2 हजार रुपये के विवाद को लेकर हुआ। RCB ने दी बड़ी राहत: Bengaluru Stampede में मरने वालों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा, 11 परिवार होंगे लाभार्थी

2000 रुपये उधार लेने का आरोप

यह घटना अंगुल जिले के हण्डपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला पर किसी ने 2,000 रुपये उधार लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद गांव में कुछ लोगों ने मिलकर खुद ही फैसला सुनाया, जिसे आम भाषा में 'कंगारू कोर्ट' कहा जाता है।

मुंह पर कालिख भी पोती

गांव के कुछ लोगों ने न सिर्फ महिला को अपमानित किया, बल्कि उसके मुह पर कालिख पोत कर, उसे चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। CG में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी जान: सांप काटने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चे हुए अनाथ

क्या है कंगारू कोर्ट?

बता दें कि 'कंगारू कोर्ट' शब्द उन मामलों में इस्तेमाल होता है, जब लोग कानूनी प्रक्रिया को नजरअंदाज़ करते हुए खुद ही अदालत बन बैठते हैं और मनमाना सजा देने लगते हैं। यह भारतीय कानून के खिलाफ है और ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। हण्डपा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

India News

Human Rights Violation

Woman Abuse

Village Violence

Brutality

Elderly Abuse

Social Injustice

Public Humiliation

Criminal Act

Justice Needed

Viral Incident

Gender Violence

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts