Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: 'मैं जिंदा हूं', नोरा फतेही ने खतरनाक Car Accident के बाद दी Health Update, कहा- 'एक शराबी ने मुझे...'

Vishva News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 35

Share:
एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर शनिवार को एक ऐसी खबर आई, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। शनिवार की शाम एक्ट्रेस एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। जैसे ही ये खबर सामने आई, उनके फैंस भी उन्हें लेकर चिंतित हो उठे। इस हदसे में नोरा के सिर पर चोट आई हैं। वह डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अब नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है और इस हादसे से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर की हैं। हादसे के कुछ घंटे बाद ही नोरा ने डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस भी दी और अब अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयरकिया है। T20 World Cup 2026: 4 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को खेलने का मिलेगा मौका, पाकिस्तान के खिलाफ बने थे ‘विलेन’

कब और कैसे हुआ हादसा?

नोरा फतेही ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह शनिवार को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब नोरा डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में एक ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि नोरा कार की खिड़की से जा टकराईं, जिसमें उनके सिर पर चोटें आई हैं। लेकिन, साथ ही उन्होंने इसे 'जीवन का सबसे भयावह और दर्दनाक पल' बताते हुए, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर गुस्सा भी जाहिर किया।

नोरा ने दिया हेल्थ अपडेट

नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियोज पोस्ट करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा- 'हैलो दोस्तों, मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। हां, आज मैं एक गंभीर कार एक्सीडेंट का शिकार हुई थी। एक नशे में धुत शख्स ने मेरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। उसका असर इतना तेज था कि मेरा सिर विंडो से टकरा गया। मगर मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। कुछ माइनर चोट और सूजन है, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं ठीक हूं। ये और बुरा हो सकता था। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शराब पीकर गाड़ी बिलकुल न चलाएं।'

काफी डरावना था हादसा

नोरा ने माना कि इस एक्सीडेंट ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था। वह कहती हैं- 'मैं झूठ नहीं बोलूंगी। ये बहुत ही डरावना, भयानक और दर्दनाक पल था। मैं अभी भी सदमे में हूं... मैंने अपनी जिंदगी आंखों के सामने फ्लैश होते देखी और मैं नहीं चाहती की किसी को भी कभी ऐसे मोमेंट से होकर गुजरना पड़े। मैं अपने काम, एम्बिशन और किसी भी ऑपर्च्युनिटी के रास्ते में कुछ नहीं आने देती। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है।' Railway Fare Hike: रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के किराए में की वृद्धि, 26 दिसंबर से यात्रियों का बजट होगा प्रभावित

फैंस को कहा धन्यवाद

नोरा आगे कहती हैं- 'दरअसल, मुझे कभी भी शराब, ड्रग्स या गांजा जैसी किसी भी चीज का आइडिया पसंद नहीं रहा.. ये कुछ ऐसा है जो आपको दूसरी मानसिक स्थिति में ले जाता है.. इसलिए मैं ऐसी किसी चीज को प्रमोट नहीं करूंगी और न ही इसके आसपास रहना पसंद करूंगी... ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना चाहि और मुझे हैरानी है कि 2025 में भी ये एक चर्चा का विषय है। इसी के साथ मैं उन सभी को थैंक यू कहना चाहती हूं जिन्होंने मेरी हालत जानने की कोशिश की।मेरे फैंस जो मैसेज कर रहे हैं, मैं जानती हूं कि सब चिंतित हैं और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको थैंक यू।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts