Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND-AUS T20 सीरीज : नए समय में शुरू होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें कब खेला जाएगा पहला मैच

Vishva News / Mon, Oct 27, 2025 / Post views : 47

Share:
IND-AUS T20 सीरीज : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज अभी जारी है। तीन वनडे मैच तो खत्म हो गए हैं, लेकिन अभी टी20 इंटरनेशनल मैच बचे हुए हैं। इसमें पांच मुकाबले खेले जाएंगे। भले ही वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टी20 में टीम इंडिया जरूर पलटवार करने की फिराक में है। ये मैच कब खेले जाएंगे, ये बात आप जान लीजिए। साथ ही मैचों के टाइम पर भी एक नजर डाल लीजिए, नहीं तो मैच छूट भी सकता है। Preeti Rajak Success Story: एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट प्रीति रजक बनीं सेना की पहली महिला सूबेदार, जानें उनकी प्रेरणादायक यात्रा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होगा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। चूंकि सीरीज पांच मैचों की है, इसलिए ये अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर तक चलेगी। साथ ही टीम इंडिया भी बदली बदली सी नजर आएगी। जहां वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थे, वहीं अब टी20 में कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। साथ ही नए और युवा खिलाड़ी भी इस सीरीज में नजर आएंगे। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद कब और कहां मैच हैं, इसे भी आप नोट कर लीजिए।

ये रहा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा। दो नवंबर को सीरीज का तीसरा मैच होबार्ड में खेला जाना तय हुआ है। 6 नवंबर दिन गुरुवार को सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट में होगा। इसके बाद शनिवार यानी 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही इस लंबी सीरीज का समापन हो जाएगा। CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 नवंबर तक करें अप्लाई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के मैच सुबह नौ बजे से हो रहे थे

अब बात करते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होंगे। अभी तक जब वनडे सीरीज चल रही थी, तब भारतीय समय अनुसार मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हो रहे थे। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े आठ बजे टॉस हो रहा था। ये मैच शाम को करीब पांच बजे तक समाप्त भी हो जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मैच ऑस्ट्रेलिया में नहीं, बल्कि भारत में हो रहे हैं। लेकिन अब समय में बदलाव है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज मैच कितने बजे से शुरू होंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजकर 45 मिनट से शुरू होंगे। यानी पहली बॉल का टाइम पौने दो बजे का है। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजकर 15 मिनट पर टॉस होगा। ये मैच भी शाम को करीब साढ़े 5 से छह बजे तक खत्म होने की उम्मीद है। टी20 सीरीज के मैचों का टाइम जरूर नोट कर लीजिएगा, नहीं तो इसके छूटने के चांस बने रहेंगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts