Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: IND vs PAK Final: टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को हराया, एशिया कप चैंपियन बनी

Vishva News / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 25

Share:
IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल काफी ज्यादा रोमांचक रहा, जहां टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर टारगेट को हासिल कर लिया। इस मैच में भारत के लिए जीत के हीरो तिलक वर्मा IND vs PAK फाइनल: चोटिल स्टार खिलाड़ी की जगह रिंकू सिंह शामिल, जानें भारत की प्लेइंग-11

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

पाकिस्तान की टीम को इस मैच में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 9.4 ओवर में 84 रन जोड़े। साहिबजादा इस मैच में 38 गेंदों में 57 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने पांच चौका और तीन छक्का लगाया। इसके अलावा फखर जमान ने 35 गेंदों में 47 रन बनाए। वहीं सैम अयूब ने 11 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। इसके अलावा का पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर एक वक्त पर 113/2 था, लेकिन यहां से अगले 8 विकेट 33 रन के अंदर गंवा बैठे। अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। उनकी टीम 19.1 ओवर में ही सिमट गई। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए। 8 अक्टूबर अंतिम तारीख, महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवायसी अनिवार्य

तिलक वर्मा ने भारत के लिए लगाया अर्धशतक

147 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा जो इस पूरे एशिया कप में शानदार बैटिंग करते हुए नजर आए थे वह इस मैच में सिर्फ 5 रन बना पाए। वहीं उपकप्तान शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। कप्तान सूर्या इस मैच में भी फ्लॉप रहे, वह 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। 77 के स्कोर भारत को चौथा झटका था। यहां से तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप हुई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे आउट हुए। 22 गेंदों वह 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने इस मैच में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की। 53 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। तिलक भारत की इस जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts