Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2025 में नहीं दिखेगी पाकिस्तान की टीम, टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का ऐलान

Vishva News / Fri, Oct 24, 2025 / Post views : 41

Share:
IND vs PAK: ICC मेन्स जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया है। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाना है। पाकिस्तान ने इसका कारण भारत के साथ मौजूदा राजनीतिक तनाव बताया है। पाकिस्तान को ग्रुप बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। अब FIH यह निर्णय लेगा कि किसी अन्य टीम को उनके स्थान पर बुलाया जाए। Yuzvendra की वायरल पोस्ट ‘मां कसम खाओ नहीं पलटोगे’, Dhanashree पर था निशाना… फिर तुरंत डिलीट कर दिया पोस्ट, तेज हो गईं अटकलें

सरकार से सलाह के बाद लिया गया फैसला

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने सरकार से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) को आधिकारिक रूप से सूचित किया। FIH इसके बाद हॉकी इंडिया को भी जानकारी देगा। यह भारत में होने वाला दूसरा हॉकी टूर्नामेंट हैं, जिससे पाकिस्तान ने नाम वापस लिया है। इससे पहले उन्होंने बिहार के राजगीर में हुए मेन्स एशिया कप से भी नाम वापस लिया था। CM विष्णुदेव साय ने बताया: पीएम मोदी का प्रदेश आगमन गौरव और प्रगति का संदेश

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने की पुष्टि

PHF के सचिव राणा मुजाहिद ने जानकारी देते हुए कहा कि हां, मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। हाल ही में हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट ने दिखा दिया कि भारत में पाकिस्तान के खिलाफ भावनाएं बहुत तीव्र हैं। हमारे खिलाड़ी और उनके खिलाड़ियों ने हैंड शेक नहीं किया। उन्होंने ट्रॉफी भी नहीं ली। PHF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तान सरकार और स्पोर्ट्स बोर्ड की सलाह के बाद लिया गया। सरकार ने हमें बताया कि मौजूदा राजनीतिक तनाव में भारत भेजना सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरा होगा। इसलिए हमने टीम को नहीं भेजने का निर्णय लिया। अधिकारी ने कहा कि हमें पता है कि यह जूनियर टीम के लिए बड़ा नुकसान है, लेकिन इतनी नकारात्मक भावनाओं के बीच यह निर्णय सही और समझदारी भरा है। पाकिस्तान ने अगस्त में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट से भी नाम वापस लिया था। उस समय उनका स्थान बांग्लादेश ने लिया था। उस फैसले के चलते पाकिस्तान अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts