Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: India Post GDS 2026: 28,740 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 31 जनवरी से

Vishva News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 26

Share:
India Post GDS 2026: देश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है.  भारतीय डाक विभाग (India Post) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती अभियान की घोषणा कर दी है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, जो सिर्फ 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. CG IED Blasts: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों का खौफनाक साजिश, 6 IED ब्लास्ट से 10 जवान घायल इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के 23 डाक सर्किलों में कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन पूरी तरह मेरिट (10वीं के अंकों) के आधार पर किया जाएगा. यही वजह है कि यह भर्ती युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय मानी जा रही है.इंडिया पोस्ट की जारी जानकारी के अनुसार,आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF) 31 जनवरी 2026 को indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) पद शामिल हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, उम्मीदवार का कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है, 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट बनेगी. आयु सीमा शर्तें पूरी करनी होंगी. इसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. सैलरी कितनी होगी? पद के अनुसार सैलरी अलग-अलग होगी. जिसमें GDS / ABPM 10,000 से 24,470 प्रति माह होगी और BPM 12,000 से 29,380 प्रति माह होगी. यह वेतन सरकारी नियमों के अनुसार समय-समय पर संशोधित भी किया जा सकता है. CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 1. इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए  सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं. 2. इसके बाद होम पेज पर GDS भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 3. अब नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं. 4. इसके साथ ही आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 5. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts