Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: India Post Recruitment: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर पद पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तिथि जानें

Vishva News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 52

Share:
India Post Recruitment: भारतीय डाक विभाग ने अपने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती मेल मोटर सर्विस के तहत की जा रही है और इसमें योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का स्थायित्व और आकर्षक वेतन मिलने का मौका है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो 10वीं पास हैं और जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइविंग का अनुभव है. इस भर्ती के तहत कुल 48 पद भरे जाएंगे. पद का नाम स्टाफ कार ड्राइवर  है और यह विभिन्न डाक विभाग कार्यालयों में तैनात किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, ड्राइविंग अनुभव और विभागीय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के माध्यम से डाक विभाग अपने मेल मोटर सेवा के संचालन को और अधिक कुशल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. Chhattisgarh: बिल अटका कर ठेकेदार से रिश्वत मांगने वाले SDO का वीडियो हुआ वायरल योग्यता इस भर्ती की लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है. हल्के और भारी वाहन चलाने का अनुभव चयन प्रक्रिया में अनिवार्य माना जाएगा. उम्र सीमा इस भर्ती में उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. वेतन चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्तों का लाभ मिलेगा. यह पद स्थायी सरकारी सेवा के अंतर्गत आता है, जिससे कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा, भविष्य निधि, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ भी प्राप्त होंगे. केंद्रीय बजट 2026-27: तोखन साहू ने वित्त मंत्री से मिलकर छत्तीसगढ़ के लिए 3 प्रमुख योजनाओं का रखा प्रस्ताव कैसे करें आवेदन
  • स्टेप 1: डाक विभाग की वेबसाइट indiapost.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  • स्टेप 2: फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें और फोटो चिपकाएं.
  • स्टेप 3: 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव प्रमाण पत्र की कॉपी लगाएं.
  • स्टेप 4: सभी कागजात फॉर्म के साथ लिफाफे में रखें.
  • स्टेप 5: लिफाफा स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से Office of the Senior Manager,Mail Motor Service,GPO Compound,Mirzapur,Ahmedabad - 380001 भेज दें.

जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज सही क्रम में संलग्न करें. किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपूर्ण आवेदन की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts