Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: India refuse to accept trophy: टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत, नकवी और पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती

Vishva News / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 33

Share:
India refuse to accept trophy: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी भिड़ंत होती है, चर्चा का दौर थमता नहीं। और यदि यह मुकाबला एशिया कप का फाइनल हो, तो सुर्खियों का बनना लाजिमी है। दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के खिताबी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। जहां मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, वहीं मैच के बाद ट्रॉफी समारोह ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इस वजह से पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब दो घंटे तक अटका रहा। नकवी लगातार भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई खिलाड़ी मंच पर नहीं आया। नकवी इंतजार करते रहे और फिर कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। PCB चीफ नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो भारतीय फैंस ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए। https://twitter.com/i/status/1972399572837417383

टीम इंडिया ने मनाया जमकर जश्न

मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जश्न किसी तरह कम नहीं होने दिया। हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित शर्मा की नकल करते हुए ट्रॉफी की ओर मजेदार अंदाज में वॉक किया, जिस पर पूरी टीम हंसी-ठहाकों में डूब गई। खिलाड़ी मैदान पर जमकर झूमे और जीत का पूरा आनंद लिया। IND vs PAK Final: टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को हराया, एशिया कप चैंपियन बनी

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

खास बात यह रही कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और न ही मोहसिन नकवी से कोई औपचारिकता निभाई। यह रुख पहले से ही साफ नजर आ रहा था, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान पहले भी दो मौकों पर भारत-पाक मैच के बाद टीम इंडिया ने विरोधी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था। फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर भारत ने जहां एक और एशिया कप खिताब जीतकर अपनी ताकत साबित की, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम को न केवल हार का सामना करना पड़ा बल्कि ट्रॉफी समारोह में भी भारी शर्मिंदगी की स्थिति से गुजरना पड़ा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts