Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: पूर्वी मोर्चे पर भारत की बड़ी तैयारी: चीन सीमा पर तैनात होंगी तीनों सेनाएं, बढ़ी हलचल

Vishva News / Wed, Nov 5, 2025 / Post views : 13

Share:
चीन-पाकिस्तान से लगी सीमा पर तीनों सेनाओं का सैन्य अभ्यास होने जा रहा है. तैयारी एक साथ दोनों मोर्चों पर लोहा लेने की है. ईस्टर्न कमांड की अगुवाई में 11 से 15 नवंबर 2025 को अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में ट्राई सर्विस एक्सरसाइज होने जा रही है. कोशिश है तीनों सेनाओं में तालमेल बेहतर कर अपनी ऑपेरशनल कैपेबिलिटी को बढ़ाना. अरुणाचल प्रदेश का मेचुका वास्तविक नियंत्रण रेखा यानि लाइन ऑफ एक्चुअल  (LAC) से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है. Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की जान गई

तीनों सेनाओं के सैन्य अभ्यास का मकसद क्या?

यह अभ्यास थलसेना की हाल ही में गठित इकाइयों- भैरव बटालियन, अशनि प्लाटून (इन्फैंट्री) और दिव्यास्त्र आर्टिलरी बैटरियों का भी प्रदर्शन करेगा. ये नए ढांचे सेना के आधुनिकरण और पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और इन्हें “सेव एंड रेज़ (Save and Raise)” मॉडल के तहत तैयार किया गया है, ताकि राज्य-खजाने पर अतिरिक्त बोझ न पड़े. इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भूमि, वायु और समुद्र की समन्वित क्षमता यानि मल्टी डोमेन इंटीग्रेशन का सत्यापन करना, इंटरऑपरेबिलिटी और कमान-संरचनाओं में काम करना और ऊंचे पहाड़ी इलाकों के मुताबिक रणनीतिक प्रक्रियाओं की कसौटी परखना है. यह अभ्यास ऊंचाई वाले इलाकों में युद्धक फुर्ती और अनुकूलन क्षमता बढ़ाने के लिए सुधारित टैक्टिक्स, तकनीक और प्रक्रियाओं का परीक्षण करेगा. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा इस अभ्यास की प्रमुख विशेषताएं हैं, स्पेशल फोर्सेज, मानव रहित प्लेटफॉर्म, प्रिसिजन सिस्टम और नेटवर्क-आधारित ऑपरेशन सेंटरों का समन्वित उपयोग. यह हाई एल्टीट्यूड एरिया पर भारत की विकसित होती युद्ध नीति (warfighting doctrine) का पहला व्यापक परीक्षण माना जा रहा है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts