Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Iran Protest Update: ईरान में सत्ता के खिलाफ भड़का जनविद्रोह, तेहरान समेत बड़े शहरों में उग्र प्रदर्शन, 538 से ज्यादा मौतें

Vishva News / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 44

Share:
Iran Protest Update: ईरान में मौजूदा सत्ता के खिलाफ जनता में विद्रोह काफी तेज हो चुका है। देशव्यापी प्रदर्शनराजधानी तेहरान और देश के दूसरे बड़े शहरों में भी फैल गए। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 538 हो गई है। अमेरिका की एक मानवाधिकार संस्था ने यह जानकारी दी। Liquor Shops Closed in CG: छत्तीसगढ़ में इस तारीख को बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, बार में भी नहीं मिलेगी दारू; नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया

अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक ईरान में चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 538 हो गई है। इस दौरान  10,670 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन के मद्देनजर ईरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे प्रदर्शन का वास्तविक अनुमान लगाने में मुश्किल आ रही है।

ईरान के घटनाक्रम पर इजरायल की करीबी नजर

इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में व्यापक प्रदर्शनों के नतीजों पर उनका देश करीब से नजर रख रहा है। नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की शुरुआत में कहा, ‘‘इजराइल के लोग और पूरी दुनिया ईरान के नागरिकों के असाधारण शौर्य से अभिभूत हैं।’’ नेतन्याहू ने ईरान के आम नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि ईरान के अत्याचार से मुक्त होने के बाद इजरायल और ईरान के बीच संबंध फिर से मजबूत होंगे। इजराइल के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से ईरान सहित कई विषयों पर बातचीत की।

अमेरिका और इजरायल को निशाना बनाएंगे : ईरान की चेतावनी

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना और इजरायल को वह निशाना बनाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी प्रदर्शनों को लेकर हमले की धमकी दी है। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने यह धमकी तब दी, जब ईरान की संसद में सांसद अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आसन के समीप पहुंच गए। Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 12 जनवरी को जानें अपने शहर का ताजा भाव

ईरान आजादी चाहता है-ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ईरान आजादी चाहता है, जो शायद उसने पहले कभी नहीं देखी थी। अमेरिका मदद के लिए तैयार है।’’ न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से शनिवार रात को बताया कि ट्रंप को ईरान पर हमले के लिए सैन्य विकल्प दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने चेताया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पैंतरेबाजी न करें। जब वह कुछ करने का वादा करते हैं, तो वह उसे पूरा करने का वादा करते हैं।’’ ईरानी सरकारी टेलीविजन ने संसद सत्र का सीधा प्रसारण किया। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने अपने संबोधन में पुलिस और ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड, विशेष रूप से उसके स्वयंसेवी बासिज की प्रदर्शनों के दौरान "दृढ़ता से खड़े रहने" के लिए तारीफ की। कालिबाफ ने कहा, “ईरान के लोगों को पता होना चाहिए कि हम उनके साथ सबसे सख्त तरीके से निपटेंगे और गिरफ्तार किए गए लोगों को दंडित करेंगे।” उन्होंने इजराइल और अमेरिका को चेताते हुए कहा, ‘‘ईरान पर हमले की स्थिति में, कब्जे वाले क्षेत्र और इस क्षेत्र में स्थित सभी अमेरिकी सैन्य केंद्र, अड्डे और जहाज हमारे वैध लक्ष्य होंगे।’’

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts