Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: कोई मराठी एक्ट्रेस है… गोविंदा के अफेयर पर सुनीता का तंज, बोलीं- “मैं उनकी 40 साल की पत्नी...

Vishva News / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 14

Share:
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे वक्त से शादी के बंधन में बंधे हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से सुनीता और गोविंदा के अलग होने की खबरें आ रही हैं। सुनीता साफ कर चुकी हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अब एक बार फिर सुनीता से उनके और गोविंदा को लेकर सवाल हुआ। इस सवाल के जवाह में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होने भी सुना है अफेयर के बारे में, कोई मराठी एक्ट्रेस है, लेकिन जब तक वो गोविंदा को रंगेहाथों नहीं पकड़ लेतीं, वो ये नहीं मानेंगी। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शौर्य को सलाम: 14 जांबाज पुलिसकर्मियों को मिलेगा विशेष सम्मान

सुनीता बोलीं- जब तक मैं गोविंदा को रंगेहाथ न पकड़ लूं…

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता से पारस ने पूछा कि मीडिया काफी वक्त से बकवास कर रही है कि दोनों अलग हो गए हैं, दोनों में आपस में लड़ाई चल रही है। पारस ये बोल रहे होते हैं तभी सुनीता कहती हैं- "मैंने 10 बार बोला मीडिया को, सुना मैंने भी है लेकिन जबतक मैं अपनी आंखों से नहीं देख लूं या गोविंदा को रंगेहाथ न पकड़ लूं, मैं कुछ ऐलान नहीं कर सकती।"

गोविंदा के अफेयर पर क्या बोलीं सुनीता

सुनीता की इस टिप्पणी के बाद पारस उनसे पूछते हैं कि किस चीज में रंगे हाथ न पकड़ लें। इसपर सुनीता कहती हैं, “जो भी अफेयर है, मैं सुन रही हूं, कोई मराठी एक्ट्रेस है, ये है, वो है…ये सब कोई उम्र नहीं होता है करने का। अब गोविंदा को सोचना चाहिए टीना को सेटल करने के लिए, यश का करियर है। लेकिन अफवाहें तो मैं भी सुन रही हूं।” पीएम मोदी से मिलने जा रहे अमित जोगी नजरबंद – काले कपड़े पहनने पर पुलिस ने रोका, जोगी बोले “अब रंग भी अपराध बन गया!”

सुनीता ने कहा कि वो खुद मीडिया को बताएंगी

सुनीता ने आगे कहा, "एक तो हजार बार मैं बोल चुकी हूं कि जबतक मैं मुंह न खोलूं आप लोग किसी चीज पर जाओ मत। मैंने मीडियो को ये भी बोला है कि जब मैं मुंह खोलूंगी, सच बोलूंगी, झूठ बोलती नहीं हूं और मैं बेधड़क बोलूंगी। मैं छिपाउंगी कुछ भी नहीं…मेरा पति है बोलकर मैं क्यों छिपाउंगी? मीडिया को मैं खुद बुलाकर बोलूंगी कि भैया हां हां ऐसा है…आप बताओ सही है कि नहीं।"

गोविंदा के फैंस से सवाल करेंगी सुनीता

सुनीता ने कहा कि वो गोविंदा के फैंस से भी पूछेंगी कि गोविंदा ने ऐसा किया है, ये सही है कि नहीं…40 साल की बीवी होनी चाहिए या कोई एक्स वाई जेड होना चाहिए लाइफ में। उन्होंने कहा कि वो भी देखना चाहती हैं कि फैंस उनका साइड लेते हैं या गोविंदा का साइड लेते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts