Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: फोन को Factory Reset करने का सही समय - ये जानना जरूरी है वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

Vishva News / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 45

Share:
Factory Reset: मोबाइल फोन इस्तेमाल करते समय छोटी-मोटी दिक्कतें आना बिल्कुल सामान्य बात है. कभी फोन थोड़ा स्लो हो जाता है, कभी ऐप्स ठीक से काम नहीं करते या फिर स्टोरेज भरने लगता है. ऐसे में बहुत से लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे फोन को फैक्टरी रीसेट कर देते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से फोन फिर से नए जैसा तेज़ हो जाएगा लेकिन हर बार फैक्टरी रीसेट करना सही फैसला नहीं होता. समय के साथ फोन की स्पीड कम होना लगभग तय है. हम रोज़ाना ढेर सारी फोटो, वीडियो, ऐप्स और फाइलें फोन में सेव करते रहते हैं. धीरे-धीरे ये सब डेटा फोन पर लोड बढ़ा देता है जिससे हैंग होने, टच रिस्पॉन्स धीमा होने और ऐप्स खुलने में वक्त लगने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे ठीक करने के लिए बार-बार फैक्टरी रीसेट का रास्ता चुन लेते हैं. CG Murder Case: घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत हालांकि कुछ खास हालात ऐसे जरूर होते हैं जहां फैक्टरी रीसेट करना सही और जरूरी माना जाता है. उदाहरण के तौर पर जब आप अपना फोन बेचने जा रहे हों या नया फोन लेते समय पुराने को एक्सचेंज कर रहे हों. ऐसी स्थिति में फैक्टरी रीसेट करना बेहद जरूरी होता है ताकि आपकी निजी जानकारी किसी और के हाथ न लगे. इसके अलावा, अगर फोन जरूरत से ज्यादा हैंग करने लगे और सामान्य उपाय जैसे कैश क्लियर करना या गैर-जरूरी ऐप हटाना भी काम न आएं, तब फैक्टरी रीसेट एक विकल्प बन सकता है. कई बार नया सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन पहले से ज्यादा स्लो या अस्थिर हो जाता है. अगर अपडेट के बाद लगातार दिक्कतें आने लगें तो फैक्टरी रीसेट करने से समस्या दूर हो सकती है. एक और गंभीर स्थिति तब होती है, जब फोन में वायरस या मैलवेयर घुस जाता है. कभी-कभी थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड की गई फाइल या ऐप फोन को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में फोन अजीब तरह से काम करने लगता है और सामान्य तरीकों से समस्या ठीक नहीं होती. तब फैक्टरी रीसेट करना सबसे सुरक्षित रास्ता माना जाता है. CG Paddy Scam : धान खरीदी केंद्र में 8 लाख का घोटाला, समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर FIR दर्ज फैक्टरी रीसेट तभी करना चाहिए जब इसकी सच में जरूरत हो. हर छोटी समस्या पर इस विकल्प को चुनना एक आम लेकिन गलत आदत बन चुकी है. थोड़ी समझदारी और सही फैसले से आप अपने फोन को लंबे समय तक बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts