ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 51
Jay Dudhane Custody: स्प्लिट्सविला 13 के विजेता और बिग बॉस मराठी 3 के प्रथम उपविजेता जय दुधाने को मुंबई हवाई अड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मशहूर फिटनेस ट्रेनर जय दुधाने को ठाणे पुलिस ने 5 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तब की जब जय अपने परिवार के साथ देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। जय दुधाने पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके एक ही दुकान को कई लोगों को बेचने का आरोप है। इस धोखाधड़ी से कई खरीदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।
CG CRIME: सीआरपीएफ अफसर ने डॉक्टर के खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए, पुलिस ने शुरू की जांचTags :
विज्ञापन
विज्ञापन