Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

: JEE Main 2026 Guidelines : देशभर में परीक्षा की शुरुआत, इस राज्य में बदल गई तारीख

Vishva News / Thu, Jan 22, 2026 / Post views : 22

Share:
JEE Main 2026 Guidelines : जेईई मेन (JEE Main) 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू हो गई है.  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इस परीक्षा का आयोजन भारत और दूसरे देशों के कुल 323 शहरों में किया जा रहा है. इसी बीच परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट भी दिया गया है, एनटीए ने एक राज्य में आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख को बदल दिया है. आइए जानते हैं कि परीक्षा में शामिल होने के लिए क्या जरूरी गाइडलाइन हैं, जिनका अभ्यर्थियों को सख्ती से पालन करना होगा. भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी

ये हैं परीक्षा की तारीख

इस साल लगभग 14.10 लाख छात्रों ने जेईई मेन के लिए आवेदन किया है, जिसके लिए NTA ने 300 से ज्यादा नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं. परीक्षा को अलग-अलग तारीखों में आयोजित किया जा रहा है और 21 जनवरी से इसकी शुरुआत हो चुकी है. 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को परीक्षा का आयोजन होगा.

इस राज्य में बदल गई तारीख

पश्चिम बंगाल में जेईई मेन की तारीख में बदलाव किया गया है. पहले ये परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे दूसरी तारीख में आयोजित किया जाएगा. 23 जनवरी को राज्य में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जाती है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया. फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ की आबकारी नीति 2026-27 को कैबिनेट की मंजूरी, 40 एकड़ जमीन लीज पर मिलेगी प्रबंधन संस्थान को; जानिए अन्य फैसले

इन जरूरी बातों का रखें ख्याल 

  • जेईई मेन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को कई जरूरी बातों का ख्याल भी रखना होगा.
  • इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. परीक्षा के दौरान किसी भी वजह से बाहर जाने वाले छात्रों को दोबारा एंट्री के लिए तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना होगा.
  • उम्मीदवारों को अपना ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, इरेजर और जरूरी चीजें साथ रखनी चाहिए.
  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, गेट बंद होने पर एंट्री नहीं मिलेगी.
  • jeemain.nta.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts