Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Kapil Sharma Cafe Firing: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा

Vishva News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 14

Share:
कनाडा में कपिल शर्मा के KAP's कैफे पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल शूटर बंधु मान सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मास्टरमाइंड का संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से है और घटना के बाद वह भारत लौट आया था। बताया जा रहा है कि सेखों की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की यह गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। US Firing Case: व्हाइट हाउस के पास अफगान नागरिक द्वारा गोलीबारी में वेस्ट वर्जीनिया के 2 सैनिक घायल, एक की मौत

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया आरोपी बंधु मान सिंह कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर हुई गोलीबारी का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी शख्स ने कैफे पर फायरिंग की साजिश को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी इस पूरे षड्यंत्र की परतें खोलने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि मान सिंह लंबे समय से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर कनाडा में इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी वजह से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब उनके नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और गिरोह की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके और इससे जुड़े सभी आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। Operation Sindoor के बाद बड़ा कदम: भारत रूस से खरीदेगा 300 नई मिसाइलें, जल्द जारी होगा RFP

कैफे फायरिंग की घटना पर कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया

कपिल शर्मा का कैप्स कैफे, जो जुलाई में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खोला गया था। वह शुरुआत से ही हमलों का निशाना बनता रहा है। पहली फायरिंग 10 जुलाई को हुई, जिसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले किए गए। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। हाल ही में जब कपिल शर्मा से उनके कैफे पर हुई फायरिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर शांत और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कपिल ने कहा कि हर घटना के बाद उनके कैफे में पहले से ज्यादा लोग आने लगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts