Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re release: कपिल शर्मा का जिद्दी अंदाज...12 दिसंबर को पिटी फिल्म को 9 जनवरी को फिर से करेंगे रिलीज

Vishva News / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 15

Share:
Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re release:  कपिल शर्मा को अगर आप जिद्दी शर्मा कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. जिद्दी शर्मा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार रिजेक्ट हो चुके माल को वो आपके सामने दोबारा पेश करने को तैयार हैं. कौनसा रिजेक्टेड माल ? यही सोच रहे हैं ना. हम बात कर रहे हैं कप्पू शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' की. ये फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. लेकिन ट्रैजेडी ये हो गई कि उस वक्त रणवीर सिंह की धुरंधर थियेटर्स में थी. अब एक तरफ देशभक्ति की भावना से सजी धुरंधर तो वहीं दूसरी तरफ मल्टी कल्चर शादी की कनफ्यूजन लिए खड़े कपिल शर्मा. दर्शकों ने अपना फैसला सुनाया और कुछ ही दिनों में फिल्म थियेटर से बाहर हो गई. अब ये फिल्म दोबारा सिनेमा घरों में आने वाली है. जी हां जिस फिल्म की रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ उसे री-रिलीज यानी कि दोबारा रिलीज किया जा रहा है. CG BREAKING: बिजली सब स्टेशन में भीषण आग, आसमान में काले धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी

बासी कढ़ी में नया छौंक?

कपिल शर्मा की ये कॉमेडी एंटरटेनर 35 करोड़ के बजट में बनी. वहीं इसने उस वक्त महज 14.87 करोड़ रुपये की कलेक्शन की थी. ऐसा कहा गया कि उस वक्त धुरंधर की आंधी के बीच ना ही कपिल की फिल्म को ज्यादा शो मिले ना ही दर्शकों ने इसे भाव दिया. अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट 9 जनवरी तय की गई है. वहीं अगर धुरंधर की बात करें तो उसकी रफ्तार अभी तक धीमी नहीं पड़ी है. 31 दिन में रणवीर सिंह की फिल्म ने 1240 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. धुरंधर ने 31वें दिन भी 13.50 करोड़ की कमाई की. अब अगर इस हिसाब से देखा जाए तो 9 जनवरी भी कुछ खास दूर नहीं है और दर्शक हैं कि मानते नहीं. अभी तक धुरंधर ही देखे जा रहे हैं. CG में दर्दनाक हादसा: पिकअप को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, तीन ग्रामीणों की मौत अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी किस किसको प्यार करूं 2 एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश होने को तैयार है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है कि फिल्म में कोई बदलाव भी किए गए हैं या वही फिल्म सेम टु सेम दोबारा रिलीज होने के हो. खैर अगर आपने पहले ये फिल्म नहीं देखी, धुरंधर देख चुके हैं और अब कुछ हल्का-फुल्का देखने के मूड में हैं तो 9 जनवरी को कपिल शर्मा की फिल्म देख सकते हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts