Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को मिली राहत, ED ने 312 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया

Vishva News / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 34

Share:
नई दिल्ली : लंदन में विजय माल्या के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की। ईडी ने बताया कि उसने कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित बकाये के भुगतान के लिए 312 करोड़ रुपये की राशि लौटाई है। यह रकम आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) को हस्तांतरित की गई है, ताकि किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को इसका भुगतान किया जा सके। सावधान! छत्तीसगढ़ में प्रदूषण का खतरनाक प्रभाव… रायपुर की हवा सबसे प्रदूषित, जगदलपुर तक पहुंचा संकट
यह चेन्नई स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) की मंजूरी के बाद संभव हो सका। डीआरटी ने एसबीआई को पहले लौटाए गए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि को कर्मचारियों के बकाये के भुगतान के लिए जारी करने का निर्देश दिया था।
गौरतलब है कि विजय माल्या के खिलाफ सीबीआई द्वारा लोन फ्रॉड का मामला दर्ज किए जाने के बाद वह लंदन फरार हो गया था। इसके बाद ईडी ने उनके और किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। जनवरी 2019 में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत विजय माल्या, किंगफिशर एयरलाइंस और उनसे जुड़ी इकाइयों की 5,042 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। इसके अलावा 1,695 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां भी कुर्क की गई थीं। बाद में विशेष PMLA अदालत ने डीआरटी के माध्यम से इन सभी कुर्क संपत्तियों को एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकिंग कंसोर्टियम को लौटाने की अनुमति दी। इन संपत्तियों की बिक्री से बैंकों को कुल 14,132 करोड़ रुपये की वसूली हुई। कोरबा में हाथियों का कहर जारी… घर में सो रहे ग्रामीण को कुचला, 15 दिनों में चार जानें गईं
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ईडी ने सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित बकाये का निपटारा हो। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर संपत्तियों के उपयोग से कर्मचारियों के दावों के भुगतान की सुविधा दी गई।” अधिकारी के अनुसार, एसबीआई ने डीआरटी में एक अंतरिम आवेदन दायर कर संपत्तियों से कर्मचारियों के बकाये के भुगतान की पेशकश की और सुरक्षित लेनदारों के दावों से पहले कर्मचारियों के बकाये को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। इस फैसले से किंगफिशर एयरलाइंस के सैकड़ों पूर्व कर्मचारियों को वर्षों बाद अपने बकाये की उम्मीद जगी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts