ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 48
ओडिशा। पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को पारंपरिक विधि-विधान के साथ गर्भगृह से बाहर लाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा।
रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भगवान के भव्य रथों को खींचने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आज से शुरू हुई यह पावन रथ यात्रा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 27 जुलाई को नीलाद्री बीजे के अवसर पर संपन्न होगी। पूरे देश में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी रथ यात्रा को लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।
Tags :
HinduFestival
IndiaCulture
FestivalOfIndia
JagannathRathYatra
RathYatra2026
विज्ञापन
विज्ञापन