Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: थाईलैंड में पकड़े गए Goa Nightclub Fire के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, भारत छोड़कर भागे थे 25 लोगों की मौत के आरोपी

Vishva News / Thu, Dec 11, 2025 / Post views : 13

Share:
Goa Nightclub Fire : गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी, इस अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद थाईलैंड पुलिस ने पासपोर्ट रद्द होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया है। गोवा पुलिस को जानकारी दे दी गई है, दोनों को जल्द ही गोवा लाया जाएगा। बता दें कि भारत सरकार ने लूथरा ब्रदर्स पर सख्त कार्रवाई करने और उनका पासपोर्ट कैंसिल करने की बात कही गई थी। CG Police Unfit: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर IG की सख्ती… 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी अनफिट, सुबह 4 बजे लगाना होगा दौड़ 

छह दिसंबर को हुई थी वारदात

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात अचानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड में अबतक क्लब के 4 मालिकों में से एक को हिरासत में लिया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है और उसका नाम अजय गुप्ता है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में गुप्ता से पूछताछ की गई और उसके बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को गोवा पुलिस की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। पूछताछ में अजय ने बताया- मैं सिर्फ एक बिजनेस पार्टनर हूं और मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। CG में शीत लहर का कहर: रायपुर, सरगुजा समेत कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट

भारत छोड़कर थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स

क्लब के दो मालिक और रिश्ते में सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा क्लब में आग लगने के कुछ ही देर बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है और भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट कैंसिल कर दिया है। बता दें कि गोवा नाइट क्लब के एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जो भारतीय नहीं,  वह  ब्रिटिश नागरिक हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts