Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, देखें VIDEO

Vishva News / Thu, Dec 4, 2025 / Post views : 13

Share:

America F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिकी वायुसेना के एलीट थंडरबर्ड्स डेमोंस्ट्रेशन स्क्वाड्रन का एक लड़ाकू जेट दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि हादसे से दौरान पायलट सुरक्षित जेट से इजेक्ट करने में सफल रहा। सैन बर्नार्डिनो काउंटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Putin का ऐतिहासिक भारत दौरा, उनके साथ आएगा ‘अभेद्य रथ’ Aurus Senat, जानिए क्यों यह दुनिया की सबसे कार है 

मोजावे रेगिस्तान में क्रैश हुआ फाइटर जेट

नेवाडा के नेलिस एयर फोर्स बेस से जारी बयान के अनुसार, F-16C फाइटिंग फाल्कन बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे कैलिफोर्निया के नियंत्रित हवाई क्षेत्र में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लॉस एंजिल्स से करीब 290 किलोमीटर उत्तर में स्थित मोजावे रेगिस्तान के ट्रोना क्षेत्र के पास एक एयरक्राफ्ट इमरजेंसी की सूचना मिली थी। इमरजेंसी की सूचना मिलने के बाद डिपार्टमेंट ने तुरंत रिस्पॉन्ड किया।

https://twitter.com/i/status/1996318538462794059

विमान हादसे की जांच शुरू

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में हुए विमान हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। और आगे की जानकारी 57वीं विंग पब्लिक अफेयर्स ऑफिस से जारी की जाएगी। साल 2022 में भी ट्रोना के पास नौसेना का एक एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।

40 नहीं 400 गार्ड भी रख लो… बच नहीं पाओगे” – रोहित गोदारा गैंग ने कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी ली, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

थंडरबर्ड्स के बारे में जानें

थंडरबर्ड्स एयर शो में अपनी करीबी फॉर्मेशन के लिए मशहूर हैं और पायलट एक-दूसरे से कुछ इंच की दूरी पर उड़ान का अभ्यास करते हैं। वायुसेना के संक्षिप्त बयान में दुर्घटना के हालात की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। 1953 में गठित थंडरबर्ड्स टीम लास वेगास के पास नेलिस एयर फोर्स बेस से सीजनल अभ्यास करती है। यहां एफ-16 फाल्कन, एफ-22 रैप्टर और ए-10 वारथॉग जैसे विमान तैनात हैं। थंडरबर्ड्स के लंबे इतिहास में दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts