Mon, 02 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: मां Sunanda Shetty की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; Shilpa Shetty भागती हुई पहुंचीं अस्पताल

Vishva News / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 35

Share:

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिल्पा भी अपनी मां का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची हैं। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा दौड़ते हुए अस्पताल में दाखिल होती हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसके कमेंट्स में मां के जल्द ही ठीक होने की दुआएं की हैं। बता दें कि शिल्पा का मां के साथ खास कनेक्शन है और अक्सर ही सोशल मीडिया पर भी प्यार लुटाती रहती हैं। बीते 20 जून को जन्मदिन के समय शिल्पा ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए थे। साथ ही अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। अब शिल्पा की मां अस्पताल में भर्ती हैं और लोगों ने उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ की है।

Birth Death Certificate: छत्तीसगढ़ में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह खत्म

विदेश यात्रा की नहीं है अनुमति

शिल्पा शेट्टी बीते दिनों 60 करोड़ रुपयों के धोखाधड़ी के मामले को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रही थी। इसको लेकर शिल्पा और राज कुंद्रा को लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उनके विदेश यात्रा पर रोक लग जाती है। लेकिन इसको लेकर शिल्पा ने याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया है। हालांकि, शिल्पा के वकील ने बाद में मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखड की खंडपीठ को सूचित किया कि अभिनेत्री ने फिलहाल अपनी यात्रा की योजना को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। घटना से कुछ दिन पहले, शिल्पा ने अपनी बहन शमिता शेट्टी और पति राज कुंद्रा के साथ दिवाली समारोह की झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में परिवार पारंपरिक परिधानों में सजे और रोशनी और सजावट से घिरा हुआ, खुश और उत्सवी दिखाई दे रहा था। शिल्पा आखिरी बार रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। अब केडी द डेविल नाम का प्रोजेक्ट कर रही हैं।

CGMSC का बड़ा फैसला: ‘ऑफ्लॉक्सासिन ऑर्निडाजोल’ टैबलेट के एक बैच के उपयोग पर तत्काल रोक

ग्लैमर की दुनिया की क्वीन हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी अब तक अपने करियर में 59 से ज्यादा फिल्मों और रियालिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। शिल्पा ने साल 1993 में शाहरुख खान केसाथ फिल्म बाजीगर के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म हिट रही थी और शिल्पा भी हिट हीरोइन बन गई थीं। इसके बाद लगातार हिट फिल्में देने वाली शिल्पा सुपरस्टार बन गई थीं। अब शिल्पा फिल्मों के साथ रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts