Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: अमेरिका-चीन रिश्तों में नई गर्माहट: ट्रंप ने यात्रा का समय तय किया, शी जिनपिंग को बुलाया अमेरिका

Vishva News / Tue, Nov 25, 2025 / Post views : 13

Share:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि वह चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग द्वारा दिये गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने सोमवार को बताया है कि वह आगामी अप्रैल 2026 में बीजिंग की यात्रा करेंगे। उन्होंने ये जानकारी सोमवार को सुबह में शी जिनपिंग के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद दी है। Hidma Supporters: इंडिया गेट प्रदर्शन में हिडमा समर्थकों पर FIR दर्ज, राष्ट्रीय एकता खतरे में डालने की धारा जोड़ी गई

शी जिपनिंग को भी निमंत्रण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि वह चीन की यात्रा के कुछ समय बाद, अमेरिका में शी जिनपिंग की मेजबानी करेंगे। ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने अगले वर्ष के आखिर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिका की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। दोनों नेताओं ने फोन कॉल पर यूक्रेन, फेंटेनाइल और सोयाबीन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि करीब एक महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरियाई शहर बुसान में आमने-सामने की मुलाकात हुई थी।

चीन ने क्या बताया?

शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा- "चीन के साथ हमारे संबंध बेहद मजबूत हैं।" इससे पहले चीन ने भी ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बातचीत की जानकारी दी थी। चीन ने कहा था कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ताइवान और यूक्रेन पर चर्चा की है। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया- "शी जिनपिंग ने सोमवार को फोन पर ट्रंप से कहा कि ताइवान की मुख्य भूमि की चीन में वापसी (द्वितीय विश्व) युद्ध के बाद की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" Ethiopia Volcano: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट की राख भारत पहुंची; IMD ने उड़ानों और स्वास्थ्य को लेकर जारी की अहम एडवाइजरी आपको बता दें कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर चीन ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है तो जापान की सेना इसमें हस्तक्षेप कर सकती है। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है जिस पर चीन अपना दावा करता है। शिन्हुआ एजेंसी ने बताया- "शी ने फोन पर कहा कि चीन और अमेरिका, जिन्होंने युद्ध के दौरान एक साथ लड़ाई लड़ी थी, उनको संयुक्त रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के विजयी परिणाम की रक्षा करनी चाहिए।"

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts