Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: November 2025 Bank Holidays : RBI की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

Vishva News / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 14

Share:
November 2025 Bank Holidays : अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए! नवंबर 2025 में बैंक कुल 13 दिनों तक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और साप्ताहिक छुट्टियां देखने को मिलेंगी। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कुछ विशेष राज्यों में स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के कारण बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक, नवंबर में ग्राहकों को दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार के साथ-साथ कई राज्य-विशेष त्योहारों पर बैंक बंद मिलने वाले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM सेवाएं चालू रहेंगी, यानी डिजिटल लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में मारी एंट्री

बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 1 नवंबर (शनिवार): कन्नड़ राज्योत्सव और इगास-बगवाल के मौके पर कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन क्रमशः कर्नाटक के गठन और देवताओं के दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
  • 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के चलते इस दिन देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में इस दिन अवकाश रहेगा।
  • 6 और 7 नवंबर: मेघालय में नोंगकरेम डांस फेस्टिवल और वांगला फेस्टिवल के चलते दो दिन बैंक बंद रहेंगे। ये त्योहार वहां के स्थानीय जनजातीय समाज की फसल और सूर्य देव के प्रति आस्था का प्रतीक हैं।
  • 8 नवंबर (शनिवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
दिवाली के मौके पर CG में शराब की बिक्री ने तोड़ा Record, 61 करोड़ का बिक्री आंकड़ा इसके अलावा, देशभर में नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के तहत 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 और 29 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे। कुल मिलाकर, नवंबर में राज्य के अनुसार 13 दिन तक बैंक सेवाएं ठप रहेंगी। इसलिए अगर आपको डॉक्यूमेंट जमा करने, चेक क्लियरेंस या किसी शाखा में जाना है, तो पहले से अपनी प्लानिंग कर लें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts