ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 16
ज्यादातर स्मार्टफोन में गूगल अकाउंट, सोशल मीडिया, शॉपिंग ऐप्स और बैंकिंग ऐप्स पहले से लॉग-इन रहते हैं. अगर फोन बेचने से पहले इन अकाउंट्स से लॉगआउट नहीं किया गया तो नया यूज़र आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकता है. खासकर गूगल अकाउंट या Apple ID से लॉगआउट न करने पर बाद में अकाउंट रिकवरी और नए फोन में लॉग-इन करने में भी दिक्कत आ सकती है. अकाउंट्स से सही तरीके से साइन आउट करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.
कई लोग स्क्रीन लॉक तो हटा देते हैं लेकिन फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक डिलीट करना भूल जाते हैं. यह एक गंभीर सुरक्षा चूक हो सकती है. फोन की सेटिंग्स में जाकर सभी बायोमेट्रिक डाटा, पासवर्ड और पैटर्न को पूरी तरह से हटाना जरूरी है ताकि आपकी पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी फोन में सेव न रहे.
जब बैकअप और लॉगआउट का काम पूरा हो जाए, तब फोन को फैक्ट्री रिसेट करना सबसे अहम कदम होता है. इससे फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है और उसमें आपका कोई भी पर्सनल डेटा नहीं बचता. इसके साथ ही फोन की सफाई भी जरूरी है. स्क्रीन, बॉडी और चार्जिंग पोर्ट साफ होने पर फोन की कीमत बेहतर मिल सकती है और खरीदार पर अच्छा इंप्रेशन पड़ता है.
CG में दर्दनाक हादसा: पिकअप को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, तीन ग्रामीणों की मौतपुराना फोन बेचते समय अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो डेटा चोरी, अकाउंट हैक और पैसों के नुकसान से आसानी से बचा जा सकता है. याद रखें, स्मार्टफोन बदलना आसान है लेकिन एक छोटी सी लापरवाही लंबे समय तक पछतावे की वजह बन सकती है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन