Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत के मामले में NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

Vishva News / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 14

Share:
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए बड़े आतंकी हमले की जांच पूरी होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज जम्मू की विशेष NIA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. इस चार्जशीट में हमले के मास्टरमाइंड और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी को इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा सकता है. मंगला ताई की प्रेरणादायक कहानी: 65 साल की उम्र में ऑटो की स्टेरिंग संभालने वाली बुजुर्ग महिला चार्जशीट में तीन स्थानीय आरोपियों बशीर अहमद जोठर, परवेज अहमद जोठर और मोहम्मद यूसुफ कटारी के नाम भी शामिल होंगे. इन पर आरोप है कि इन्होंने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ठहराने और मदद करने में अहम भूमिका निभाई. एनआईए की जांच में सामने आया कि जोठर भाइयों ने 21 अप्रैल की रात हिल पार्क इलाके के एक ढोक (झोपड़ी) में आतंकियों को ठहराया था. दोनों को 22 जून को गिरफ्तार किया गया था.

22 अप्रैल को हुई थी आतंकी घटना

22 अप्रैल को पहलगाम के बाइसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस निर्मम हमले में 25 पर्यटक और एक पोनी चालक की मौत हो गई थी. हमलावरों ने लोगों से धर्म पूछकर हत्या की और कई को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया. यह हमला घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाने वाली अब तक की सबसे बड़ी आतंकी वारदातों में से एक माना जा रहा है.

सुरक्षा बलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था और 28 जुलाई को डाचीगाम के जंगलों में तीनों पाकिस्तानी आतंकी सुलैमान शाह, हमजा अफगानी उर्फ अफगान और जिबरान को मार गिराया. एनआईए ने जांच के दौरान 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की, जिनमें पर्यटक, पोनीवाले, फोटोग्राफर और दुकानदार शामिल थे. जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य बरामदगी की फॉरेंसिक जांच गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में कराई गई. एनआईए का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा के साथ-साथ उसके स्थानीय सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) की भूमिका भी सामने आई है. जोठर भाइयों के फोन से मिले पाकिस्तानी नंबर इस नेटवर्क को जोड़ने में अहम साबित हुए. Gold-Silver Price Update: 15 दिसंबर 2025 को सोने-चांदी के भाव में क्या बदलाव आया? जानें आज के रेट

पहलगाम हमले के बाद भारत ने चलाया था ‘ऑपरेशन सिंदूर'

इस हमले के बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर' नाम से बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक गोलीबारी और हवाई टकराव की स्थिति बनी रही, जो 10 मई को आपसी समझौते के बाद खत्म हुई. चार्जशीट में आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और हमले की साजिश से जुड़े सभी सबूतों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts