Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Pakistan Army Chief Asim Munir का शांति राग: बोले– पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे

Vishva News / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 14

Share:
Pakistan Army Chief Asim Munir : पाकिस्तान जिसने पड़ोसी देशों को कभी शांति के साथ नहीं रहने दिया वो अब शांति के गीत गा रहा है। दुनिया जानती है कि ओसामा बिन लादेन को किसने शरण दी थ और वो कहा मारा गया था। इस बीच शांति के गीत कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर गुनगुना रहा है। मुनीर ने कहा है कि उनका देश सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है, लेकिन सीमा पार आतंकवाद की इजाजत नहीं देगा। सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: ‘अदालत का कोई सम्मान है या नहीं?’, सभी सचिवों को तलब करने के आदेश

जिरगा के साथ मुनीर का संवाद सत्र

आसिम मुनीर ने पेशावर में कबायली वरिष्ठ नागरिकों की जिरगा (परिषद) के साथ एक संवाद सत्र के दौरान ये बात कही है। इस दौरान मुनीर को 11वीं कोर मुख्यालय में मौजूदा सुरक्षा माहौल, सैन्य तैयारियों और पाकिस्तान-अफगान सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए जारी आतंकवाद-रोधी प्रयासों पर विस्तृत जानकारी भी दी गई।

पाकिस्तान की सेना का बयान?

सेना के एक बयान के अनुसार, मुनीर ने पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच हालिया गतिरोध के दौरान सुरक्षा बलों को कबायली लोगों की ओर से दिए गए दृढ़ और बिना शर्त समर्थन की सराहना भी की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जंग में खैबर पख्तूनख्वा के बहादुर लोगों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। कबायली वरिष्ठ नागरिकों ने आतंकवाद और अफगान तालिबान के खिलाफ सशस्त्र बलों को अपना पूर्ण समर्थन दोहराया।

PM Modi in Chhattisgarh: रायपुर में कल प्रधानमंत्री करेंगे अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

आसिम मुनीर ने क्या कहा?

आसिम मुनीर ने कहा, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है लेकिन पड़ोसी मुल्क की जमीन से आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान से सीमा पार आतंकवाद जारी रहने के बावजूद पाकिस्तान ने धैर्य बनाए रखा है। मुनीर ने यह भी कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के मकसद से काबुल को कूटनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी दिए गए हैं।

'आतंकवाद से मुक्त होगा खैबर पख्तूनख्वा'

इस दौरान मुनीर ने कबायली वरिष्ठ नागरिकों को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान, खासकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवादियों और उनके समर्थकों से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों ने सेना प्रमुख के भाषण को सराहा और शांति के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जताई।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts