ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 25
पीएम मोदी के लिए गाया भजन
इस बीच राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली एक जापानी महिला ने कहा, "मैं राजस्थानी मधु नाम से जानी जाती हूं। मैंने उनका स्वागत हिंदी में किया और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं गा सकती हूं। मैंने हां में जवाब दिया और उनके लिए एक भजन गाया।"
Uttarakhand में फिर टूटा कुदरत का कहर, Rudraprayag और Chamoli में बादल फटने से सैलाब, भारी तबाही की खबरेंइससे पहले विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे।’’ अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर प्रदान करेगी। मोदी 29-30 अगस्त को जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे।
जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनका सात साल बाद चीन दौरा होगा और 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद पहली यात्रा होगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन