Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: दिल्ली को और सुरक्षित बनाने की तैयारी, LG विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस-प्रशासन को दिए कड़े निर्देश

Vishva News / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 13

Share:
दिल्ली में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कई सारे लोग लाल किला देखने के लिए गए हुए थे और तभी अचानक से वहां एक धमाका होता है जो सब कुछ बदलकर रख देता है। लाल किला के पास यह धमाका 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह है कि NIA ने अब तक इस ब्लास्ट में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली को और भी सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन को कुछ आदेश दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें क्या आदेश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब सुरक्षा भी पाठ्यक्रम का हिस्सा! प्राचार्यों को मिला आवारा कुत्तों पर निगरानी का नया जिम्मा

दिल्ली पुलिस को LG ने क्या आदेश दिया?

  • अमोनियम नाइट्रेट खरीदने और बेचने वालों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाए जिसमें उनकी फोटो और पूरी जानकारी रहेगी।
  • वहीं Meta, X (पूर्व में Twitter) जैसी कंपनियों के साथ पुलिस के अधिकारी एक बैठक करें और उग्र एवं भड़काऊ कंटेंट को ट्रैक करने की व्यवस्था बनाई जाए।
  • इसके साथ ही इंटेलिजेंस और निगरानी को मजबूत किया जाए। खास तौर पर उन इलाकों में जहां कट्टरपंथ फैलने का खतरा ज्यादा है।
  • पुलिस लोगों से जुड़कर और बात करके Community policing को बेहतर करे।
Chhattisgarh : मंत्रालय में अब अनिवार्य होगी आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति, 1 दिसंबर से लागू होगा नया सिस्टम

LG ने प्रशासन को दिए ये आदेश

  • प्रशासन सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की डिग्री सहित एक केंद्रीय डाटा रिकॉर्ड बनाए।
  • जिन डॉक्टरों की डिग्री विदेश से है, उनकी जानकारी पुलिस को दी जाए ताकि उन लोगों की अच्छे से जांच की जा सके।
  • इसके साथ ही सेकंड-हैंड गाड़ी बेचने और खरीदने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म और फाइनेंसर्स के साथ प्रशासन एक बैठक करे जिसमें यह साफ निर्देश दिया जाए कि गाड़ी वही चलाए जिसका नाम रजिस्ट्रेशन में हो। खासकर ऑटो रिक्शा में ये नियम सख्ती से लागू हो।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts