Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, अचानक हिलने-डुलने और खांसने लगा युवक; हर कोई हैरान

Vishva News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 25

Share:
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में ब्रेन डेड घोषित किया गया एक युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा। युवक के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। लचके की उम्र 19 साल है। दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: सीने में धंसे चाकू संग जब स्कूल से सीधे थाने पहुंचा बच्चा
भाऊ लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, 'जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।' इस बीच, निजी अस्पताल के मैनेजमेंट ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे। CRIME NEWS : 7 साल के बच्चे की मासूम गलती ने 9 साल के भाई की जान ले ली, जानिए पूरा मामला

भिवंडी में कपड़े की रंगाई से जुड़े कारखाने में लगी आग

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कपड़ों की रंगाई से संबंधित एक मंजिला कारखाने में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे भिवंडी शहर के कामतघर इलाके में स्थित एक परिसर में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम रात भर जारी रहा और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। कारखाने में रखे सामान के कारण आग और भड़क गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts