Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Rahul Gandhi’s Big Statement: मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है - हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या है वजह?

Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 24

Share:
Rahul Gandhi’s Big Statement:  बिहार की राजनीति अब एक नए मोड़ में पहुंच गई है। ये नया मोड़ गाली-गलौज और अश्लील भाषा का है। दरभंगा में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। इसके विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पटना के कांग्रेस कार्यालय में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। इस मामले में आज राहुल गांधी का बयान सामने आया है। CG News : ड्यूटी के दौरान नशे में धुत हेड मास्टर, मेज पर सोते मिले

असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सत्य और अहिंसा के आगे... असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते हैं। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।'
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और पत्थरबाजी के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फट गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की है। गाड़ियों के शीशे तोड़े और लाठियां चलाईं। वहीं, बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव शुरू किया। Congress-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हुई झड़प.. राहुल की रैली में PM Modi के अपमान पर पटना में घमासान

राहुल गांधी के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

दरभंगा मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के गांधी मैदान थाने में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

बीजेपी ने इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला और 'भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी हताशा और स्तरहीनता को दर्शाता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts