Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Ranveer Singh के बयान से मचा हंगामा: ‘कांतारा’ की देवी को ‘फीमेल भूत’ कहने पर भड़के प्रशंसक

Vishva News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 33

Share:
ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांताराः चैप्टर 1' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। 125 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है। केवल भारत में ही फिल्म का कलेक्शन 912 करोड़ से ज्यादा है और इसी के साथ इसने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फिल्म में जिसने भी ऋषभ शेट्टी का अभिनय देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी फिल्म में उनके अभिनय से बेहद इंप्रेस हुए, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की। लेकिन, इसी बीच वह कुछ ऐसा भी कह गए, जिसने उन्हें ऋषभ शेट्टी के फैंस के निशाने पर ला खड़ा कर दिया है। CG Murder Case: शादी में नाचते समय विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या

कांतारा पर कमेंट कर ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने हाल ही में IFFI इवेंट के दौरान 'कांताराः चैप्टर 1' की सफलता और ऋषभ शेट्टी के अभिनय की जमकर तारीफ की। लेकिन, बातों-बातों में वह कुछ ऐसा कह गए कि अब कई लोगों का कहना है कि उनके इस बयान ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। कांतारा, कर्नाटक के तुलु समाज के देवी-देवताओं की कहानी है, जिनकी वह पूजा-अर्चना करते हैं। कर्नाटक के सभी गांवों में देव त्योहारों को धूम-धाम से मनाया जाता है और इस इवेंट के दौरान रणवीर ने फिल्म के एक सीन पर बात करते हुए तुलु समाज की देवी को लेकर विवादित बयान दे दिया और उन्हें गलती से 'भूत' कह बैठे।

क्या बोले रणवीर सिंह?

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंचे रणवीर ने कांतारा और ऋषभ शेट्टी की तारीफों में पुल बांधना शुरू कर दिया और इसी चक्कर में कुछ गड़बड़ बोल गए। फिल्म के बारे में बात करते हुए रणवीर कहते हैं- 'मैंने ये फिल्म थिएटर में देखी और आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी ऋषभ। खासतौर पर जब फीमेल घोस्ट आपके अंदर आ जाती है।' इसके बाद वह उस सीन की नकल भी करते हैं, जिसमें ऋषभ के अंदर चामुंडा माता आ जाती हैं। रणवीर जिस तरह ये सीन करते हैं, देखकर ऋषभ शेट्टी सहित सब हंस पड़ते हैं। Chhattisgarh : बालक आश्रम में नाबालिग बच्चे बीड़ी पीते हुए मिले, लाखों रुपये की सरकारी मदद नाकाम

रणवीर से खफा हुए लोग

रणवीर का ये वीडियो सामने आने के बाद अब यूजर इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई का कहना है कि उन्हें देवी-देवताओं और भूत के बीच का फर्क ही नहीं पता वहीं कुछ ने इसे ईश्वर का अपमान बताते हुए अभिनेता को निशाने पर लिया है। एक यूजर ने लिखा- 'क्या ही फिल्म देखी है, देवी को फीमेल घोस्ट कह रहे हैं।' वहीं कई अन्य ने भी कमेंट करते हुए अभिनेता को निशाने पर लिया है।

5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। सारा अर्जुन भी 20 साल बड़े रणवीर संग रोमांस करने के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना भी रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts