Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

: Rashifal 31 January 2026: किस्मत देगी साथ या होगी परीक्षा? जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं

Vishva News / Sat, Jan 31, 2026 / Post views : 22

Share:
Rashifal 31 January 2026: 31 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- CG Land Guideline Rate 2026 : जमीन की नई गाइडलाइन दर जारी, ग्रामीण इलाकों में दरें शहरी से काफी कम; जानें अपने इलाके की नई दरें

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी समय निकालना होगा। जीवनसाथी की आपसे नोकझोंक होती रहेगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपने खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आप उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान को आप नौकरी के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका कई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज आप अपने पेंडिंग कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे, क्योंकि आप अपने आलस्य को दूर भगाएंगे और आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आपको विरोधी परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि

आज आपको अपने भविष्य से जुड़ें कामों पर ध्यान लगाना होगा, क्योंकि आप लंबे समय से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, क्योंकि कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी। यदि आप अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर कोई सुझाव लेंगे, तो इसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। नए मकान आदि की खरीदारी में आप थोड़ा सोच समझकर ही करें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह राशि

आज आप आध्यात्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर परिवार के सदस्यों को हैरान करेंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा और आपको टेंशन भी अधिक रहने वाली है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले लोग अपनी मेहनत जारी रखें, तभी कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। जो लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन फिर भी आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी राजनीति में अच्छी पहुंच रहेगी, जिस कारण आपको कोई नया पद भी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें और आप अपने पुराने कर्जों को भी उतारने पर ध्यान दें। आप अपने बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: बुधवार को हरी मूंग दान करें।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगे। साझेदारी में आप कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

आज आपने यदि किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका पूजा पाठ में खूब ध्यान रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपका मन परेशान हो सकता है। आपकी कोई पेट संबंधित समस्या उभरेगी, इसलिए आप अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।

मकर राशि

आज आपको कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा और पिछली चली आ रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। व्यवसाय में आपको कोई समस्या होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

CG में यहां 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, मांस-मटन बिक्री पर भी रोक, प्रशासन का आदेश जारी

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: पीच
उपाय: भगवान विष्णु का मंत्र “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts