Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, 'Raja Raghuvanshi' ने लगाई आग

Vishva News / Fri, Oct 3, 2025 / Post views : 14

Share:
भोपाल: दशहरा पर देशभर में रावण जलाया गया. लेकिन मध्य प्रदेश के भोपाल का रावण दहन कुछ अलग था. भोपाल के गौतम नगर में सोनम रघुवंशी के सिर वाला रावण फूंका गया. दशानन के दस सिरों में एक-एक सिर सोनम रघुवंशी और मेरठ कांड की मुस्कान समेत उन महिलाओं के थे, जिन पर अपने पतियों की हत्या का आरोप है. उन सभी की फोटो लगाकर रावण का पुतला दहन किया गया. Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार दशहरे पर इस शहर में फूंका गया सोनम, मुस्कान वाला रावण, 'राजा रघुवंशी' ने लगाई आग

भोपाल में जलाया सोनम रघुवंशी का पुतला

दशहरे पर हुए रावण दहन कार्यक्रम में रावण के दस सिर की जगह इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी समेत अन्य महिलाओं की तस्वीरें लगाई गईं और उनको जलाया गया. इस दौरान एक व्यक्ति ने राजा रघुवंशी की तस्वीर लगाकर रावण के पुतले को आग लगाई.

सोनम और मुस्कान वाले रावण का दहन

पुतले पर जिन महिलाओं की तस्वीरें लगाई गईं, उनमें सोनम के अलावा उत्तरप्रदेश के मेरठ की चर्चित ‘नीले ड्रम कांड' की आरोपी मुस्कान और इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया शामिल थीं. बता दें कि मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में सीमेंट से भर दिया था.  जबकि इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी.वहीं इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम पर हनीमून के दौरान शिलॉन्ग में पति की हत्या करने का आरोप है. Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार Latest and Breaking News on NDTV

हाई कोर्ट ने लगाई थी सोनम का पुतला फूंकने पर रोक

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्यों कि दशहरे के ठीक पहले इंदौर में पौरुष संस्था ने सोनम रघुवंशी और अन्य महिलाओं के पुतले जलाने की योजना बनाई थी. जिस पर सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट ने इसे महिलाओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए पुतला दहन पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद भोपाल में गौतम नगर में सोनम समेत अन्य महिलाओं की तस्वीरें लगाकर रावण का पुतला जलाया गया जिसे लोग हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना मान रहे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts