Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब किस राज्य के नाम? सामने आया रिजल्ट

Vishva News / Thu, Jan 29, 2026 / Post views : 22

Share:
Republic Day 2026 : भारत में बीते 26 जनवरी को भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बता दें कि इस अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसके साथ विभिन्न राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां भी निकाली जाती हैं और सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान मार्च करते हैं। कर्तव्य पथ पर इन सभी चीजों का आयोजन भव्य तरीके से किया गया और पूरे देश ने इसे देखा। अब सरकार ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि गणतंत्र दिवस परेड में सबसे बेहतरीन झांकी का पुरस्कार किसे मिला है और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता कौन सा रहा है। TET एग्जाम गाइडलाइन जारी — जैकेट-ब्लेजर पहनकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री 

मार्चिंग में किसे मिला अवार्ड?

सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों के परिणाम की घोषणा कर दी गई है-:
  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल - भारतीय नौसेना
  • CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता- दिल्ली पुलिस

झांकियों के लिए भी परिणाम घोषित 

सरकार की ओर से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं-:
  • शीर्ष तीन झांकियां- महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक), जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य), केरल (जल मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी - संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम - एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार)
  • विशेष पुरस्कार: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम - 150 वर्ष का स्मरणोत्सव), 'वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया' नृत्य समूह
Election Commission : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS अफसर बने 5 राज्यों के चुनाव पर्यवेक्षक

ऑनलाइन पोल में कौन आगे?

बता दें कि सरकार की ओर से MyGov पोर्टल पर सर्वे का आयोजन कर के नागरिकों को उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों के लिए वोट करने की भी अपील की गई थी। इसके परिणाम कुछ इस प्रकार हैं:
  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल - असम रेजिमेंट
  • CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल- CRPF
  • शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश)- गुजरात (स्वदेशी का मंत्र - आत्मनिर्भरता - स्वतंत्रता: वंदे मातरम), उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड की संस्कृति) और राजस्थान (रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श: बीकानेर गोल्ड आर्ट (उस्ता कला))
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से सर्वश्रेष्ठ झांकी- स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत की राह पर भारतीय स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाना)

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts