Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: घर लौटकर चप्पल पहनी… अंदर छिपा था जहरीला सांप, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Vishva News / Tue, Sep 2, 2025 / Post views : 28

Share:
बेंगलुरु से सांप काटने से मौत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के एक 41 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत एक जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सांप शख्स के क्रॉक्स में छिपा हुआ था। जैसे ही शख्स ने चप्पल पहनने की कोशिश की, सांप ने उस पर हमला कर दिया। घंटे भर बाद ही उसकी मौत हो गई। Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए निर्देश मृतक की पहचान मंजू प्रकाश के रूप में हुई है। मंजू प्रकाश TCS में काम करते थे और बेंगलुरु के रंगनाथ लेआउट का रहने वाले थे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश ने अपनी क्रॉक्स चप्पल घर के मेन गेट के बाहर छोड़ दी थी। कुछ देर बाद वह पास की एक दुकान से जूस खरीद कर लौटे और अपनी चप्पल पहनने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही उन्होंने उस पर अपने पैर रखे, अंदर छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। CG NEWS : अवैध संबंध से तंग आई पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने सैनिक पति को किया गिरफ्तार एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश के साथ पहले भी एक दुर्घटना हुई थी जिसकी वजह से उन्हें पैरों में दर्द का एहसास नहीं होता था। इस वजह से उन्हें सांप के काटने का एहसास नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने चप्पल उतारी तब परिवार के एक सदस्य को चप्पल के अंदर सांप दिखाई दिया। 2 Passports, 3 बार पाकिस्तान गया… पंजाब के YouTuber के खिलाफ चार्जशीट में खुले कई और राज परिवार के लोगों ने सांप को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सांप की मौत हो चुकी थी। संभवतः क्रॉक्स के अंदर दम घुटने से सांप जिंदा नहीं बचा। इसके बाद जब प्रकाश की मां उन्हें देखने गई, तो वह बिस्तर पर बेहोश पड़े थे उनके मुंह से झाग निकल रहा था। प्रकाश के एक पैर से खून भी बह रहा था। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts