Sat, 01 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Russia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान, ओरेश्निक मिसाइल अटैक का किया जिक्र

Vishva News / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 21

Share:
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। हाल के दिनों में रूस की ओर यूक्रेन पर भीषण हमले किए गए है। रूस के आक्रामक रुख को देखते हुए अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन युद्ध को खतरनाक तरीके से बढ़ाने का आरोप लगाया है। यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। Earthquake In India: भारत के इस राज्य में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता जानें

'अमेरिका करता है रूस की निंदा'

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अमेरिका की उप राजदूत टैमी ब्रूस ने विशेष रूप से रूस की ओर से पोलैंड (नाटो सदस्य) के पास यूक्रेन सीमा के निकट परमाणु क्षमता वाली ओरेश्निक मिसाइल के प्रक्षेपण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संघर्ष में अनगिनत मौतों पर गहरा खेद व्यक्त करता है। ब्रूस ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचों पर रूस के बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा करता है।

'जंग भड़काने वाला है रूस का कदम'

गौरतलब है कि, हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। यूक्रेन ने इस हमले के बाद ही सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। ओरेश्निक मिसाइल के उपयोग को नाटो सहयोगियों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। यूरोपीय नेताओं ने ओरेश्निक के इस्तेमाल को "युद्ध भड़काने वाला और अस्वीकार्य" बताया है।

Gold Silver Rate Today 13 Jan: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में उछाल, चांदी 3 लाख के करीब; देखे आज का ताजा रेट

रूस अपनी बातों पर अमल करे

टैमी ब्रूस ने जोर दिया कि ट्रंप प्रशासन की वैश्विक शांति की प्रतिबद्धता के कारण इस समय में दोनों पक्षों को तनाव कम करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस की कार्रवाइयों से जंग के और तेज होने का खतरा बढ़ रहा है। ब्रूस ने याद दिलाया कि करीब एक साल पहले रूस ने सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था जिसमें यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा, "अगर रूस अपनी बातों पर अमल करे तो बहुत अच्छा होगा। रूस, यूक्रेन और यूरोप को शांति के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए और इस बुरे सपने का अंत होना चाहिए।

रूस-यूक्रेन ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि जब तक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की होश में नहीं आते और बातचीत के लिए शर्तों पर सहमत नहीं होते", तब तक रूस समस्या का समाधान सैन्य तरीके से करता रहेगा। यूक्रेन के राजदूत एंड्री मेलनिक ने जवाब में कहा कि रूस अब पहले से अधिक कमजोर स्थिति में है, अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ गई है और राजस्व में गिरावट का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम ट्रंप प्रशासन के शांति प्रयासों के बीच रूस-यूक्रेन जंग में तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts