Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: बैटल ऑफ गलवान से पहले फिर लौटेगा सलमान का आइकॉनिक अवतार, 23 साल बाद थिएटर में दिखेगा फैंस का फेवरेट किरदार

Vishva News / Sun, Feb 1, 2026 / Post views : 61

Share:
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी कर रहे हैं और उनकी ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन बैटल ऑफ गलवान से पहले भी सलमान खान बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी 23 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म री-रिलीज हो रही है। इस फिल्म का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा है और इसके गाने ऑल टाइम हिट लिस्ट में आते हैं। हम बात कर रहे हैं साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' की और ये फिल्म 27 फरवरी को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बिलासपुर सुपरफास्ट में किन्नरों की अवैध वसूली, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

कल्ट फिल्म का मिला था दर्जा

तेरे नाम फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी और उस समय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में एवरेज रही थी लेकिन बाद में इसे सुपरहिट फिल्म का दर्जा मिला था। साथ ही समय के साथ इसे कल्ट फिल्म के तौर पर देखा गया और 'तेरे नाम' में सलमान का अभिनय उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ अभिनय में से एक माना जाता है। सलमान खान के फैंस तेरे नाम की दोबारा रिलीज को लेकर बेताब हैं।  सलमान के फैंस तेरे नाम को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, 'राधे की कहानी एक बार फिर हमारे दिलों को झकझोरने के लिए लौट आई है,  23 लंबे सालों बाद, बॉलीवुड की सबसे दुखद प्रेम कहानी के दर्द, जुनून और जुनून को फिर से जीने का समय आ गया है। बड़े पर्दे पर इस दीवानगी के लिए तैयार हो जाइए।' CG Accident News : रेल फाटक तोड़कर ट्रैक पर घुसा कोयले से लदा ट्रेलर, मुंबई-हावड़ा रूट घंटों रहा बाधित

तेरे नाम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

12 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म तेरे नाम ने दुनिया भर में 24.54 करोड़ रुपये कमाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को दोबारा रिलीज होने पर कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। क्या ये फिल्म भी सनम तेरी कसम और थुंबाड़ जैसी फिल्मों की तरह कमाई के मामले में इतिहास रच सकती है या नहीं। वहीं इस फिल्म के बाद सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं जो एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में सलमान खान का लुक भी सामने आया है जिसमें उनके किरदार को लोगों ने खूब सराहा है। इस फिल्म का एक गाना मातृभूमि भी सुपरहिट रहा है जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और हमेशा रेशमिया ने कंपोज किया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts