Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Saudi Arabia Bus Accident: 42 भारतीय यात्रियों की मौत, मक्का-मदीना मार्ग पर ट्रक से जोरदार टक्कर; हेल्पलाइन नंबर जारी

Vishva News / Mon, Nov 17, 2025 / Post views : 16

Share:
Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकरा गई। बस में उमराह करने निकले भारतीय सवार थे और हादसे की चपेट में आने से 45 की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर होने से बस तुरंत आग की लपटों में घिर गई और लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता ने स्थिति को और जटिल बना दिया। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं, बाकियों की पहचान की जा रही है। Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं इस हादसे में केवल एक व्यक्ति के जीवित बचे होने की जानकारी मिली है। हज समिति के प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस ट्रैवल एजेंसी ने तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान की और कितने मृतक तेलंगाना के निवासी थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव के रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता को घटना का पूरा विवरण इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। 32 करोड़ की साइबर ठगी! महिला को महीनों तक ‘Digital Arrest’ में रखकर गिरोह ने उड़ाए करोड़ों मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में राज्य के रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को सूचित किया और उन्हें केंद्रीय विदेश मंत्रालय व सऊदी दूतावास के साथ समन्वय करने को कहा। राज्य सरकार ने आवश्यक राहत उपायों के लिए भी कदम उठाए हैं। रेड्डी ने कहा है कि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से सऊदी अरब में हुई त्रासदी के बारे में किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों 91 79979 59754 और 91 99129 19545 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts