Tue, 03 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Sushant Singh Rajput की मौत पर बहन श्वेता का सनसनीखेज बयान - बोलीं, मेरे भाई को दो लोगों ने मारा

Vishva News / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 41

Share:
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की मौत से जुड़े कुछ नए और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसके चलते वह चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि दो साइिकिक्स, जिनमें एक यूनाइटेड स्टेट्स का और दूसरा मुंबई का है। उन्होंने खुलासा किया कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की है और उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। श्वेता ने रिया चक्रवर्ती का भी जिक्र किया, जो सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी। सुशांत सिंह की मौत जून 2020 में हो गई थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस रिया चर्चा में हैं। वहीं इस मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी सरकारी एजेंसियां अभी तक जांच-पड़ताल में लगी हुई है। Chhattisgarh Rajyotsav 2025: हंशराज रघुवंशी से लेकर कैलाश खेर तक, देश-प्रदेश के कलाकारों की होगी धमाकेदार प्रस्तुति

सुशांत सिंह की हत्या या आत्महत्या?

इस पर श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि सुशांत के सुसाइड मामले पर उन्होंने सवाल उठाए, लेकिन लोगों ने उन्हें बुरा बना दिया। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'आत्महत्या कैसे हो सकती है? जो फैन था और जो बैड था उसमें फासला ही इतना नहीं था कि कोई इंसान अपना पैर लटका सके... अगर आपको सुसाइड करना है तो आप स्टूल का इस्तेमाल करोगे? लेकिन स्टूल जैसा कुछ नहीं था वहां पे।'

सुशांत सिंह राजपूत का 2 लोगों ने मर्डर किया

आगे उन्होंने यह भी बताया कि एक्टर के गले में जो निशान थे वह कपड़े से लगने वाले नहीं थे। उन्होंने अपने भाई सुशांत सिंह के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'अगर आप उनका निशान भी देखोगे न वो दुपट्टे का निशान ही नहीं है। पतला सा एक चेन का निशान है।' इस बात चीत के बीच वह भावुक हो गई और नम आंखों से आगे उन्होंने बताया कि एक्टर के निधन के कुछ समय बाद दो मनोवैज्ञानिक ने उनसे बात की, जिनमें से एक मुंबई और दूसरा यूएस का था और वे दोनों एक-दूसरे को को नहीं जानते थे, लेकिन उन्होंने एक ही बात बताई, जो सच है। उन्होंने दावा किया और कहा, 'मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत को 2 लोगों ने मारा था।' CG में बिजली बिल हाफ योजना में संशोधन की तैयारी, मुख्यमंत्री साय ने दिए राहत के संकेत

रिया चक्रवर्ती पर क्या बोलीं सुशांत सिंह की बहन

इतना ही नहीं सुशांत की बहन ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की क्रिप्टिक कविता के बारे में भी बात की, जिस पर उन्होंने कहा कि 'एक बहुत अजीब सा उसने कविता लिखा था... इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ और भाई ने भी उस कविता को लाइक किया था। उसमें लिखा था, आप बहुत ऊंचा उड़ रहे हो और आपके पंखों का कटना जरूरी है और यही बात मुझे उस वक्त बहुत अजीब लगी थी।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts