Mon, 02 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Shah Rukh Khan का सबसे बड़ा डर... हर सुबह उसी खौफ के साथ खुलती हैं Badshah की आंखें, खुद किया था खुलासा

Vishva News / Sun, Nov 2, 2025 / Post views : 51

Share:
Shah Rukh Khan : रोमांस किंग के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर शाहरुख खान इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्म आए या ना आए वह सुर्खियों में जरूर बने रहते हैं। आज शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और पूरी दुनिया से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता। उनके घर मन्नत के सामने फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी है और वह बेशुमार दौलत और फेम के मालिक हैं। लेकिन, क्या आप शाहरुख खान के उस डर के बारे में जानते हैं, जिसके साथ सुपरस्टार हर सुबह उठते हैं। शाहरुख खा ने खुद इसका खुलासा किया था। RBI का बड़ा खुलासा: बाजार में अब भी घूम रहे हैं ₹2000 के नोट, जानिए कहां छिपी है ये करेंसी

शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'माय नेम इज खान' की शूटिंग के दौरान 'लिविंग विद ए सुपरस्टार एसआरके एपिसोड 2' के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उन्हें इस बात से डर लगता है कि वह एक सुबह उठेंगे और उनके पास देने के लिए कुछ नहीं होगा। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था- 'मुझे इस बात का डर है कि एक सुबह मैं उठूंगा और मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं होगा, क्योंकि मैंने बहुत सारे रास्ते छोड़ दिए हैं। क्या होगा, जब मुझमें उत्साह की कमी हो जाएगी और मैं बोरिंग काम करने लगूंगा। मुझे डर लगता है कि मैं जब रोऊंगा तब मेरे साथ कोई नहीं रोएगा। और ये एक सुबह होगा और लोग कहेंगे, वो बहुत अच्छा एक्टर था।' Women’s World Cup Final 2025: तीसरी बार खिताबी जंग के लिए उतरेगी टीम इंडिया, पिछली दो बार अधूरा रह गया था वर्ल्ड कप का सपना

नहीं करना चाहते 40 दिन में पूरी करने वाली फिल्में

शाहरुख खान ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते, जो सिर्फ 40 दिन में बनकर तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा था- 'मुझे उम्मीद है कि वो दिन कभी नहीं आएगा, जब मैं बोर हो जाऊंगा और खुद से कहूंगा कि कोई बात नहीं, रेगुलर फिल्में कर लेता हूं, जो 40 दिन में बनकर पूरी हो जाए, बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाए और मैं अपने लिए नई कार खरीदकर खुश हो जाऊं। मुझे ये सब सोचकर डर लगता है। मुझे डर लगता है कि जब मुझमें उत्साह की कमी हो जाएगी, तब मैं बोरिंग काम और फिल्में कर लग जाऊंगा।'  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts