Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: AIIMS का चौंकाने वाला खुलासा: सर्दियों में इन कारणों से बढ़ती हैं मौतें, आंकड़े कर देंगे हैरान

Vishva News / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 33

Share:
कंपकंपाती ठंड, धुंध में लिपटी सड़कें, अलाव के पास सिमटे लोग और एंबुलेंस का सायरन, ये इस बार की सर्दी का खौफनाक सच है। आज 16 जनवरी 2026 है और पारा हदें तोड़ चुका है। 2–3 डिग्री तक गिरावट दिल्ली का सफदरजंग 3 डिग्री, पालम 2, गुरुग्राम 0.8, हिसार 0.2 डिग्री, हालात ऐसे कि शिमला भी पीछे छूट गया और जब ठंड इतनी बेरहम हो जाए। तो हर घर, हर दफ्तर, हर गाड़ी में एक ही सहारा दिखता है हीटर, ब्लोअर, अंगीठी। लेकिन सवाल ये है जो ये आग और गर्म हवा राहत दे रही है कहीं वही चुपचाप ज़िंदगी के लिए जानलेवा खतरा तो नहीं बन रही ? Gariaband Obscene Dance Case: नियम तोड़ने पर एसडीएम तुलसी दास मरकाम निलंबित, कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई मौसम विभाग भी इसे इमरजेंसी मान रहा है। IMD ने शीतलहर का 'येलो और ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। North-Western से आने वाली शुष्क हवाएं पहाड़ों पर बर्फबारी और रेडिएशन कूलिंग अगले 2-3 दिन तक कड़ाके की ठंड का साफ सिग्नल है। ऊपर से कोहरा, खराब AQI यानि सांसों पर भी डबल अटैक और इसी डर से लोग कमरे सील कर लेते हैं। दरवाजे-खिड़कियां बंद और हीटर पूरी रात ऑन रखते हैं। और फिर यहीं से शुरू होता है असली खतरा डॉक्टर्स इसे कहते हैं 'साइलेंट किलर'। कार्बन मोनोऑक्साइड..जिसका ना रंग है, ना गंध, ना स्वाद। पता ही नहीं चलता और जब तक समझ आए बहुत देर हो चुकी होती है। हीटर बंद कमरे में ऑक्सीजन खा जाते हैं। जहरीली गैस भर जाती है। पहले चक्कर, सिरदर्द , थकान, फिर बेहोशी और फिर जान चली जाती है। AIIMS के 15 साल के डेटा के मुताबिक ''95% कार्बन मोनोऑक्साइड से मौत सर्दियों में होती हैं''। खासतौर पर अंगीठी और ब्रेजियर की वजह से और ये खतरा हर साल की हकीकत है। बिहार के छपरा में तीन मासूम और एक बुजुर्ग, पंजाब के तरन-तारन में दंपति और नवजात। दिल्ली के मुकुंदपुर में पूरा परिवार, कहीं सेफोकेशन, कहीं आग, कहीं शॉर्ट सर्किट, ठंड से बचने की कोशिश ने जिंदगी ही छीन ली। ऐसे में सावधानी बरतने की जरुरत है। कमरे में हवा का रास्ता खुला रखें, रात भर हीटर या अंगीठी ना जलाएं, पानी का बर्तन रखें ताकि नमी बनी रहे। 'CO डिटेक्टर' जरूर लगाएं ताकि बॉडी टेम्परेचर मेंटेन रखने में कोई गलती ना हो। क्योंकि ये प्रचंड ठंड बीमार बना रही है। सर्दी में सांस की नलियां सिकुड़ती हैं। खांसी, बलगम, सांस फूलना..अस्थमा, COPD, ब्रोंकाइटिस। यहां तक कि निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। हर साल सर्दियों में सांस से जुड़ी बीमारी '25% तक बढ़ जाती हैं'। बच्चों में क्लेम्स 41% तक उछल जाते हैं। CG News: थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, विकलांग दुकानदार के साथ मारपीट, CCTV फुटेज में कैद हुई घटनाएं

हाइपोथर्मिया के लक्षण  

लगातार छींकना बदन दर्द सांसें तेज आंखों से पानी आना सिर में भारीपन सीने में जकड़न

कोल्ड इनटॉलरेंस

डायबिटीज एनीमिया कम वजन डिहाइड्रेशन खराब ब्लड सर्कुलेशन कम विटामिन B-12

खाएं ये चीजें बॉडी में बढ़ेगा आयरन

पालक चुकंदर मटर अनार सेब किशमिश

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts