Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Silent Killer Alert: खाने के बाद पेट में भारीपन? ये हो सकती है Fatty Liver Disease के शुरुआती संकेत

Vishva News / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 19

Share:
Fatty Liver Disease : फैटी लिवर डिजीज, जिसे अब MASLD कहा जाता है, अक्सर बहुत हल्के और नजरअंदाज़ होने वाले पेट से जुड़े लक्षणों के साथ सामने आती है. कई बार तो ब्लड टेस्ट या स्कैन में कोई गड़बड़ी दिखने से पहले ही शरीर संकेत देने लगता है. वर्ल्ड जर्नल ऑफ हेपेटोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, पेट फूलना, बेचैनी और ऊपरी पेट में भारीपन जैसे लक्षण इस बात का इशारा हो सकते हैं कि लिवर पर पहले से ही दबाव पड़ रहा है और उसका मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने लगा है. मेडिकल भाषा में फैटी लिवर को पहले नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता था, जिसे अब मेटाबॉलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड स्टीएटोटिक लिवर डिजीज  कहा जा रहा है. यह बीमारी काफी आम है, लेकिन अक्सर समय पर पहचान में नहीं आ पाती. शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं और ज्यादातर पेट या पाचन से जुड़े रहते हैं, इसलिए लोग इन्हें सामान्य गैस या अपच समझकर टाल देते हैं. GGU बिलासपुर में सनसनीखेज घटना: यूनिवर्सिटी मेस में रसोइए ने B.Tech छात्र के साथ किया खौफनाक कांड, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप

क्या निकला रिसर्च में?

रिसर्च बताती है कि फैटी लिवर के शुरुआती संकेत अक्सर पेट में ही दिखाई देते हैं. अध्ययन में पाया गया कि कई मरीजों को ब्लड रिपोर्ट या अल्ट्रासाउंड नॉर्मल होने के बावजूद पेट फूलना, मतली और दाईं ओर ऊपरी पेट में असहजता महसूस होती है। ये संकेत बताते हैं कि लिवर का पाचन और पोषक तत्वों को प्रोसेस करने वाला काम प्रभावित होने लगा है. फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है, जो अक्सर शराब से जुड़ी नहीं होती. जैसे-जैसे यह चर्बी बढ़ती है, लिवर सूज सकता है या उसमें हल्की सूजन आ सकती है, जिससे पेट के ऊपरी हिस्से में परेशानी महसूस होने लगती है.

पेट की दिक्कत में छिपे होते हैं संकेत

अक्सर लोग सोचते हैं कि लिवर की बीमारी में सिर्फ पीलिया जैसे साफ लक्षण दिखते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि शुरुआती संकेत पेट में ही छिपे होते हैं, सबसे आम लक्षण है पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में हल्का लेकिन लगातार दर्द या दबाव महसूस होना, कई लोगों को ऐसा लगता है जैसे पेट के अंदर कुछ भारी-सा दब रहा हो, खासकर करवट लेने पर.फैटी लिवर वाले लोगों में पेट फूलने और जल्दी भरा-भरा महसूस होने की शिकायत भी आम है. हल्का सा खाने के बाद भी पेट भरा हुआ लग सकता है, गैस बन सकती है और कभी-कभी पेट हल्का फूला हुआ दिखने लगता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर पाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है और जब वह ठीक से काम नहीं करता, तो पाचन धीमा पड़ जाता है. मतली और अपच भी फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. कई लोगों को तला-भुना या भारी खाना खाने के बाद उलझन, जी मिचलाना या पेट में जलन महसूस होती है, ये लक्षण अक्सर आते-जाते रहते हैं और खराब डाइट, ज्यादा खाने या फिजिकल एक्टिविटी की कमी से बढ़ सकते हैं. CG News: नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन में भीषण आग, एक के बाद एक गैस सिलेंडरों में धमाके से मचा हड़कंप

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पेट से जुड़े इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो फैटी लिवर को गंभीर स्टेज जैसे फाइब्रोसिस या सिरोसिस तक बढ़ने से रोका जा सकता है. सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज, प्रोसेस्ड फूड से दूरी और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से लिवर की सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts