Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: SIR Draft Electoral Roll: तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से 95 लाख मतदाताओं के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की ड्राफ्ट सूची

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 48

Share:
SIR Draft Electoral Roll: चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के तहत मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इनमें कुल करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुल 3.10 लाख मतदाताओं में से 64,000 नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए। केरल में 2.78 करोड़ मतदाताओं में से 24.08 लाख नाम हटाए गए। छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख नाम ड्राफ्ट से निकाले गए, जबकि मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख नाम हटा दिए गए। Bus Robbery: बस ड्राइवर की गर्दन पर चाकू रखकर यात्रियों ने 1.25 करोड़ का सोना-चांदी लूटकर हुए फरार
ये नाम मुख्य रूप से मृतक मतदाताओं, स्थानांतरित हो चुके या अनुपस्थित मतदाताओं तथा डुप्लिकेट प्रविष्टियों के कारण हटाए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को साफ-सुथरा और अद्यतन बनाने के लिए की जा रही है। जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं, वे पुनः शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दावे और आपत्तियों की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक रहेगी। मतदाता पंजीकरण अधिकारी आवेदनों पर अंतिम निर्णय लेंगे। संशोधन और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। Chaliha Mahotsav Special: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चकरभाठा में 12 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, देखें सूची
ड्राफ्ट मतदाता सूची संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट, चुनाव आयोग के वोटर पोर्टल तथा ईसीआईएनईटी ऐप पर उपलब्ध है। मतदाता अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी स्थिति जांच लें और समय पर दावा दर्ज कराएं ताकि कोई योग्य मतदाता वंचित न रहे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts