Sat, 01 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, BDO ऑफिस में आग और तोड़फोड़, 20 लाख रुपये का नुकसान

Vishva News / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 22

Share:
SIR in West Bengal: पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। गुरुवार को नॉर्थ दिनाजपुर के चाकुलिया में गुस्साई भीड़ ने BDO दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। इस तोड़फोड़ और आगजनी में 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात कंट्रोल करने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें चाकुलिया थाने के स्टेशन इंचार्ज घायल हो गए। भारी बवाल के बाद इलाके में भारी संख्या में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं बवाल के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में चाकुलिया थाने में FIR दर्ज की है। साथ ही 10 लोगों को हिरासत में लिया है। Indian First Woman Spy: भारत की पहली महिला जासूस, नेताजी की रक्षा के लिए किया पति का बलिदान

चुनाव आयोग ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) ने ट्वीट कर के कहा- "सुजॉय धर, WBCS(Exe.) BDO गोलपोखर-2 और AERO गोलपोखर AC ने चकुलिया पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उपद्रवी बदमाशों की भीड़ ने BDO ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिससे लगभग 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ और सरकारी अधिकारी घायल हो गए। चकुलिया पुलिस स्टेशन ने FIR दर्ज कर ली है और दस बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य सचिव GoWB और DGP WBP ने SIR सुनवाई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।"

जमकर हुई आगजनी और तोड़फोड़

हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के सत्यापन सुनवाई के लिए बार-बार नोटिस दिया जा रहा है, उन्हें बार-बार सुनवाई के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है। BDO के दफ्तर के अंदर तोड़फोड़ की गई। कंप्यूटर तोड़ दिया, फाइलों में आग लगा दी, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, फर्नीचर तहस नहस कर दिया और खिड़की दरवाजे सब तोड़ दिए गए। इसके बाद दफ्तर के सामान को बाहर निकाल कर फूंक दिया गया। फायर फाइटर BDO दफ्तर तक ना पहुंच सके, इसके लिए रास्ते बंद कर टायरों में आग लगा दी गई। Honey Singh Live Controversy: हनी सिंह फिर घिरे विवादों में, दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

सुकांत मजूमदार ने बड़ा आरोप लगाया

चाकुलिया में हुए बवाल के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि "जिन इलाकों में SIR को लेकर विरोध हो रहा है वो मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इसलिए टीएमसी विधायक लोगों को भड़काकर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में लगे हैं। उनकी कोशिश है कि किसी तरह पश्चिम बंगाल में SIR का काम सही तरीके से ना हो।"  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts