Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

: Smartphone Tips: फोन में नेटवर्क रहता है कमजोर? ये 5 आसान ट्रिक अपनाते ही फुल सिग्नल दिखने लगेगा

Vishva News / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 21

Share:
Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन चाहे जितना महंगा हो लेकिन अगर नेटवर्क सही न मिले तो उसकी सारी खूबियाँ बेकार लगने लगती हैं. कॉल बार-बार कटना, आवाज़ साफ न आना या इंटरनेट का बेहद स्लो चलना ये सब कमजोर सिग्नल की निशानी हैं. कई बार लोग मान लेते हैं कि दिक्कत ऑपरेटर की है लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ आसान तरीकों से नेटवर्क काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है. Chhattisgarh Teacher Bharti 2026: फरवरी में जारी होगा विज्ञापन, मंत्री बोले– इसी महीने तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

फोन की नेटवर्क सेटिंग्स को एक बार रीफ्रेश करें

अगर फोन में लंबे समय से सिग्नल कम आ रहा है तो सबसे पहले एयरप्लेन मोड ऑन करके 20–30 सेकंड बाद ऑफ करें. इससे फोन नजदीकी टावर से दोबारा कनेक्ट होता है. कई मामलों में सिर्फ यही तरीका नेटवर्क बार्स बढ़ा देता है. यह ट्रिक खासतौर पर तब काम आती है जब आप यात्रा कर रहे हों.

सही नेटवर्क मोड का चुनाव करें

अक्सर फोन ऑटोमैटिक मोड पर रहता है जिससे वह बार-बार 4G, 5G या 3G के बीच स्विच करता रहता है. कमजोर नेटवर्क वाले इलाके में यह परेशानी बढ़ा देता है. सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क मोड को मैनुअली 4G या 3G पर सेट करके देखें. कई बार 5G की तलाश में फोन कमजोर सिग्नल पकड़ लेता है, जबकि 4G ज्यादा स्थिर होता है.

फोन कवर और जगह भी डालती है असर

मोटे या मैटल वाले मोबाइल कवर सिग्नल को कमजोर कर सकते हैं. अगर आपके फोन में हमेशा कम नेटवर्क दिखता है तो एक बार कवर हटाकर चेक करें. इसके अलावा, घर के अंदर खासकर लिफ्ट, बेसमेंट या मोटी दीवारों के बीच नेटवर्क कमजोर होता है. खिड़की के पास या खुले स्थान में जाने से सिग्नल बेहतर मिल सकता है.

सॉफ्टवेयर अपडेट और नेटवर्क रीसेट ज़रूरी

कई बार पुराना सॉफ्टवेयर नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतें पैदा करता है. फोन का सॉफ्टवेयर और कैरियर अपडेट चेक करते रहें. अगर समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करना भी एक कारगर उपाय है. इससे Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी गड़बड़ियां दूर हो सकती हैं. CG – टीम इंडिया का रोमांचक जंगल सफारी, बार नवापारा अभयारण्य में वाइल्ड्लाइफ का अनुभव

SIM कार्ड और ऑपरेटर की जांच करें

पुराना या खराब SIM कार्ड भी कमजोर सिग्नल की वजह बन सकता है. अगर आपकी SIM कई साल पुरानी है तो उसे नए 4G या 5G SIM में बदलवाना फायदेमंद रहेगा. साथ ही, अपने इलाके में कौन-सा नेटवर्क बेहतर काम करता है इसकी जानकारी लेना भी जरूरी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts