Tue, 03 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल का रिश्ता खत्म, दोनों ने तोड़ी चुप्पी – शादी रद्द होने का किया ऐलान

Vishva News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 41

Share:
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल का रिश्ता जितना चर्चा में रहा, उतना ही उनकी शादी टूटना भी चर्चा में है। दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी टूटने का ऐलान कर दिया है। रविवार को दोनों बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी शादी अब नहीं हो रही है। इसके साथ ही दोनों ने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। बीते कई दिनों से अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। हर दिन एक नई अफवाह मामले को और पेचीदा कर रही थी, लेकिन अब मामला साफ है कि शादी टूट गई है। फिलहाल दोनों ने शादी टूटने की वजह नहीं बताई है। वो अभी भी मामले को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसी बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कई बदलाव किए हैं। ICC T20 Rankings: भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 सीरीज से पहले जानें, ICC रैंकिंग में किसका पलड़ा भारी?

स्मृति ने हटाए पोस्ट

पहले बताया गया था कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने से शादी टल गई है और इसी बीच ये भी खबर आई थी कि पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल दोनों ही अब बेहतर हैं। इसी बीच एक चीज जो हर किसी का ध्यान खींच रही है वो स्मृति और पलाश का इंस्टाग्राम हैंडल है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कई बदलाव किए हैं। पहले शादी टलने के बाद दोनों ने ही अपने बायो में नजर का टीका जोड़ लिया था, लेकिन अब स्मृति मंधाना ने इसे हटा दिया है। इसके साथ ही स्मृति ने पलाश से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए हैं। सगाई पोस्ट से लेकर और कई पुरानी यादें भी अब इंस्टाग्राम से हटा दी गई हैं। बता दें, पहले ही स्मृति मंधाना ने सगाई के ऐलान वाला वीडियो डिलीट कर दिया था। CG Transfer Breaking: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 38 राज्य सेवा अधिकारियों का तबादला

पलाश ने भी हटाए पोस्ट

इसी कड़ी में ध्यान दें तो पलाश मुच्छल भी पीछे नहीं रहे हैं। सिंगर-कंपोजर ने भी इंस्टाग्राम से कई पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। पलाश ने स्मृति को स्टेडियम में प्रपोज करने वाला पोस्ट तो डिलीट किया ही, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने वो खास पोस्ट भी डिलीट किया जो उन्होंने स्मृति की वर्ल्ड कपल ट्रॉफी के साथ पोस्ट किया था। इस पोस्ट में पलाश का खास टैटू भी नजर आया था, जो स्मृति को डेडिकेटेड था। फिलहाल पलाश की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अभी भी स्मृति संग कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, लेकिन स्मृति ने पूरी तरह से पलाश का इंस्टाग्राम से नामो निशान मिटा दिया है, सिर्फ एक ही पोस्ट नजर आ रहा है, जिसे 2023 में स्मृति ने पलाश के जन्मदिन पर किया था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts