Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

Vishva News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 29

Share:
South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान 20 लोगों को गोली लगी है। इस गोलीबारी में 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से भाग गए हैं और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस ने बताया कि कई लोगों को सड़क पर चलते समय निशाना बनाया गया है। विजिलेंस के छापे में वन अधिकारी की संपत्ति का खुलासा… करोड़ों की नकदी, सोना और प्लॉट्स के कागजात बरामद

हमलावरों के बारे में नहीं है जानकारी

गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली के मुताबिक हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि हमलावर कौन थे। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी शराबखाने के पास हुई है। यह शराबखाना दक्षिण अफ्रीका की कुछ बड़ी सोने की खदानों के पास है। पुलिस ने बताया कि उस जगह पर कथित तौर पर अवैध रूप से शराब भी बेची जा रही थी।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे से रेल यातायात पर भारी असर, कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

पुलिस कर रही है गहन जांच

गौतेंग के कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर फ्रेड केकाना ने कहा, "लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध और प्रबंधन टीमें मौके पर हैं। प्रांतीय अपराध स्थल प्रबंधन टीम भी मौजूद है साथ ही स्थानीय आपराधिक रिकॉर्ड केंद्र की एक टीम भी है। गंभीर अपराध जांच टीम, अपराध खुफिया और प्रांतीय अपराध जासूस टीम भी मौके पर है।"

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts