Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Tara And Veer Breakup: सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट विवाद के बाद सामने आई हैरान करने वाली खबर, तारा–वीर का हुआ ब्रेकअप

Vishva News / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 20

Share:
Tara And Veer Breakup: फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के मशहूर कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है। यह हैरान करने वाली खबर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तारा और वीर ने बिना किसी विवाद के शांति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक इस कपल के अलग होने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं और इस पर अपनी राय भी रख रहे हैं। CG – 19 साल बाद 2007 शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से बने 8 प्रधान पाठक बर्खास्त

एपी ढिल्लों की वजह से तारा और वीर हुए अलग

बीते दिनों मुंबई में हुए एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट जबरदस्त चर्चा में था और इस दौरान तारा स्टेज पर नजर आई थी। वहीं उनकी सिंगर के साथ कैमेस्ट्री ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुआ, जिसमें वीर पहाड़िया गुस्से में दिखाई दिए थे। इसके बाद ओरी ने अनएडिटेड वीडियो शेयर किया और कपल फिर से चर्चा में आ गए। वहीं तारा और एपी ढिल्लों का रोमांटिक पल देख वीर का मुंह बन गया। ऐसे में सभी ने एक्टर वीर का सपोर्ट किया और एक्ट्रेस तारा को जमकर ट्रोल किया। अब दोनों के अलग होने की खबरें भी तेजी से फैल रही हैं।

वीर और तारा ने कॉन्ट्रोवर्सी पर किया था रिएक्ट

ओरी द्वारा शेयर किए इस वीडियो को वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर करते हुए लिखा, 'सच हमेशा जीतता है'। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वीर को टारगेट करने के लिए पेड पीआर, एडिटेड वीडियो और झूठ को बढ़ावा देने पर बात की और कहा की यह सब झूठ है। अपने रिएक्शन से दोनों ने इतना तो साफ कर दिया था कि वह एक-दूसरे से गुस्सा नहीं है। CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने पब्लिक किया था रिश्ता

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि करीना कपूर के कजिन आदर जैन से ब्रेकअप के बाद तारा और वीर ने जुलाई 2025 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। दोनों अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts