Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Tejas Fighter Jet Crashed: अंतिम वीडियो में मुस्कुराते नज़र आए विंग कमांडर नमांश, उड़ा रहे थे तेजस फाइटर जेट

Vishva News / Sat, Nov 22, 2025 / Post views : 14

Share:
Tejas Fighter Jet Crashed: दुबई में एयर शो के दौरान तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। इस क्रैश में भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। अब एक वीडियो आया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह विंग कमांडर नमांश स्याल का आखिरी वीडियो है। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह दुबई एयर शो के दौरान ही बनाया गया था। इसमें कई अधिकारी नजर आ रहे हैं, जो ग्रुप फोटो सेशन के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का है और लोग आपस में हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। Gold Rate Today: तीसरे दिन भी गिरे दाम, देशभर के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का नया भाव जारी गौरतलब है कि दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क 1 रणकौशल करतबबाजी का प्रदर्शन करते समय मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि वायु सेना को पायलट की मृत्यु पर खेद है। वह दुख की इस घड़ी में पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ है। विंग कमांडर स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के निवासी थे। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शोक व्यक्त किया है। CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, 10वीं-12वीं की परीक्षाएँ 20 फरवरी से शुरू सोशल मीडिया में जारी एक बयान में श्री सुक्खु ने कहा कि दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िला के वीर सपूत नमांश स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमांश स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts